Breaking News

  • मंडी ITI में कैंपस इंटरव्यू, 90 युवाओं ने लिया भाग
  • हिमाचल : मुख्यमंत्री सुक्खू ने ईसोमसा के ई-कल्याण पोर्टल का किया शुभारंभ
  • ऊना का पारा 42 डिग्री पहुंचा, अगले तीन दिन बढ़ेगा तापमान
  • ऊना : दो बहनों ने चप्पलों से पीटा मैनेजर, FIR होने पर छेड़छाड़ का जड़ा आरोप
  • घुमारवीं : फौजी, डॉक्टर बनने का देख रहे सपना, MBS Intellectual करेगा पूरा
  • झंडूता : हिमाचल प्रगतिशील लेखक संघ की वर्षगांठ मनाई, कामरेड शमशेर सिंह को किया याद
  • पालमपुर : FNF दक्षिण एशिया का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा टी गार्डन
  • हिमाचल : 14 IAS बदले, 3 डीसी और SDM मंडी और बिलासपुर ट्रांसफर
  • बिलासपुर : डाहड स्कूल में बैग फ्री डे, खो-खो में लक्ष्मीबाई सदन अव्वल
  • सोलन के कंडाघाट में गिरा टिप्पर, बच्चे की गई जान-8 घायल

सीएम सुक्खू ने हिमाचल के 21 खिलाड़ियों को 14.77 करोड़ देकर किया सम्मानित

ewn24 news choice of himachal 05 Dec,2024 11:50 pm


    शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को एक भव्य समारोह में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता 21 खिलाड़ियों को 14.77 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की। 


    कांगड़ा : दुबई के होटल में नौकरी का मौका, 8 दिसंबर को इंटरव्यू



    उन्होंने जिला ऊना से संबंध रखने वाले निषाद कुमार को 7.80 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। निषाद ने टोक्यो पैरालंपिक 2022 में रजत पदक, पेरिस पैरालंपिक 2024 में रजत पदक, पैरा एशियन गेम्ज चीन-2023 में स्वर्ण पदक तथा वर्ल्ड गेम्ज पुर्तगाल 2022 में रजत पदक हासिल किया था।


    हमीरपुर : ऑटोमोबाइल कंपनी में नौकरी का मौका, इंटरव्यू 9 को  



    मुख्यमंत्री ने मंडी जिला से संबंध रखने वाले अजय कुमार को 2.50 करोड़ रुपये की नकद राशि प्रदान की। अजय कुमार ने पैरा एशियन गेम्ज चीन 2023 में रजत पदक जीता था। उन्होंने सिरमौर जिला की कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी को 33.32 लाख रुपये प्रदान किए।

    रितु नेगी ने एशियन गेम्ज चीन 2023 में भारतीय कबड्डी टीम की कप्तान होते हुए स्वर्ण पदक जीता था। रितु नेगी ने एशियन गेम्ज जकार्ता 2018 में भी रजत पदक जीता था। उन्होंने सिरमौर जिला की कबड्डी खिलाड़ी कुमारी पुष्पा को भी 33.32 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। कुमारी पुष्पा एशियन गेम्ज चीन 2023 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय कबड्डी टीम का हिस्सा थीं।


    हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन 200 पदों पर शुरू की भर्ती, जानें डिटेल


    players-Himachal-2.jpg 161.97 KB


    सिरमौर जिला की कबड्डी खिलाड़ी कुमारी सुषमा शर्मा को भी इसी प्रतिस्पर्धा के लिए 33.32 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। बिलासपुर जिला की कबड्डी खिलाड़ी कुमारी निधि शर्मा को भी इसी प्रतिस्पर्धा के लिए 33.32 लाख रुपये प्रदान किए गए। सोलन जिला की कबड्डी खिलाड़ी कुमारी ज्योति को भी इसी प्रतिस्पर्धा के लिए 33.32 लाख रुपये प्रदान किए गए।


    हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, किस दिन होंगी जानें 



    मुख्यमंत्री ने एशियन गेम्ज 2023 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे ऊना जिला के कबड्डी खिलाड़ी विशाल भारद्वाज को 33.32 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। उन्होंने शिमला जिला की फेंसिंग खिलाड़ी ज्योतिका दत्ता को एशियन गेम्ज चीन 2023 और एशियन गेम्ज 2018 जकार्ता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए 3 लाख रुपये प्रदान किए।

    उन्होंने बिलासपुर जिला की हैंडबाल खिलाड़ी कुमारी दीक्षा, कुमारी शालिनी ठाकुर, कुमारी प्रियंका ठाकुर, कुमारी निधि शर्मा, सोलन जिला की कुमारी मिताली शर्मा, कुमारी भावना और कुमारी मेनका को एशियन गेम्ज चीन, 2023 में हैंडबाल खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए 3-3 लाख रुपये प्रदान किए।


    हरिपुर : सूबेदार मेजर संदीप अवस्थी को अंतिम विदाई, बेटी ने दी मुखाग्नि  



    मुख्यमंत्री ने मंडी जिला से संबंध रखने वाली कुमारी अंजलि देवी को पैरा एशियन गेम्ज चीन, 2023 में बोशिया पैरा खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए 3 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की।

    उन्होंने जिला शिमला की क्रिकेट खिलाड़ी कुमारी रेणुका सिंह ठाकुर को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 बर्मिंघम (इंग्लैंड) में रजत पदक हासिल करने के लिए 13.32 लाख रुपये प्रदान किए। उन्होंने हमीरपुर जिला के विकास ठाकुर को राष्ट्रमंडल खेलों 2022 बर्मिंघम (इंग्लैंड) में भारोत्तोलन एकल स्पर्धा में रजत पदक जीतने के लिए 2 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया।

    मुख्यमंत्री ने मंडी जिला के आशीष कुमार को कामनवेल्थ गेम्स, 2022 बर्मिंघम (इंग्लैंड) में बॉक्सिंग प्रतिस्पर्धा में प्रतिनिधित्व करने के लिए 5 लाख रुपये तथा हमीरपुर जिले के विजय कुमार ओलम्पियन (शूटिंग खिलाड़ी) को भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पदमश्री अजय ठाकुर तथा खेल जगत से जुड़ी हस्तियों को भी सम्मानित किया।


    हिमाचल के जुड़ी हर बड़ी खबर पाएं अपने फोन पर, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ 




    नगरोटा बगवां : तेज रफ्तार निजी बस ने उड़ा दी कार, मां की गई जान-बेटा घायल



    हिमाचल में पर्यावरण अधिकारी के पदों पर निकली भर्ती



    हिमाचल में सूखे के बीच कुछ राहत की खबर, जानें मौसम की अपडेट  



    HPBoSE : 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि निर्धारित



    हिमाचल हाईकोर्ट : इन 187 पदों पर निकली भर्ती, 30 नवंबर से करें आवेदन


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather