Breaking News

  • सोलन के धर्मपुर बाजार में भीषण सड़क हादसा : अज्ञात ट्रक ने व्यक्ति को रौंदा
  • सिरमौर : पत्नी के मायके जाते ही 42 वर्षीय व्यक्ति ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम
  • मेडिकल कॉलेज चंबा में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून क्यों खास दिन-जानें
  • बिलासपुर : बिजली बोर्ड का कर्मचारी चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5 महीने में दूसरी बार पकड़ा
  • RNT पब्लिक हाई स्कूल रैंखा में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, छात्रों और शिक्षकों ने किए योगासन
  • HPTDC के नए कार्ड लॉन्च, पर्यटकों को मिलेगा तगड़ा डिस्कांउट
  • HPRCA : कंप्यूटर शिक्षक भर्ती के पाठ्यक्रम में शामिल नहीं बीएड कोर्स के विषय
  • मंडी : NEET के चलते 21 जून का बिजली कट टला, अब 22 जून को इन क्षेत्रों में बंद रहेगी सप्लाई
  • मंडी कोर्ट परिसर में सनसनी : गवाही देने आई पत्नी पर पति ने फेंका अज्ञात केमिकल, तेजाब या जहर होने की आशंका
  • टांडा मेडिकल कॉलेज में बड़ी कार्रवाई : गर्ल्स हॉस्टल में नशे में बेसुध मिली ट्रेनी महिला डॉक्टर, 16 बोतल शराब बरामद

Breaking : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में हादसा - हिमाचल के दो जवान शहीद

ewn24news choice of himachal 11 Jan,2023 7:43 pm

    एक जम्मू कश्मीर का जवान भी हुआ शहीद

    कुपवाड़ा। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा से दुखद खबर सामने आई है। माछिल सेक्टर में एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं। इन जवानों में एक जम्मू तथा दो हिमाचल प्रदेश के हैं। भारतीय सेना ने बुधवार को इस हादसे की जानकारी दी है। तीनों जवान फिसलकर गहरी खाई में गिर गए थे।
    ब्रेकिंग : हिमाचल कैबिनेट की बैठक 13 को, लोहड़ी पर मिलेगा कर्मचारियों को तोहफा !

    ये हादसा उस वक्त हुआ जब जवान एलओसी के पास गश्त कर रहे थे। सेना के एक अधिकारी ने कहा कि जेसीओ और दो अन्य रैंक के जवान माछिल सेक्टर में नियमित गश्त पर थे, तभी इनका वाहन खाई में गिर गए।

    श्रीनगर स्थित चिनार कॉर्प्स ने ट्वीट कर कहा, "एक नियमित ऑपरेशंस टास्क के दौरान एक जेसीओ और दो ओआर का दल गहरी खाई में गिर गया। रास्ते पर बर्फ गिरी हुई थी।" सेना ने बताया कि तीनों जवानों का शव बरामद कर लिया गया है।
    हिमाचल में मौसम ने ली करवट : बर्फबारी शुरू, लोसर-रोहतांग में 3 इंच हिमपात

    शहीद जवानों में हवलदार अमरीक सिंह (39) निवासी ग्राम मंडवारा, पोस्ट मारवाड़ी, तहसील घनारी, जिला ऊना व अमित शर्मा (23) ग्राम तलसी खुर्द, पोस्ट किर्विन, तहसील हमीरपुर, जिला हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) और नायब सूबेदार पुरुषोत्तम कुमार (43) निवासी ग्राम मजुआ उत्तमी, पोस्ट रायका, तहसील, बिश्नाह जिला जम्मू (जम्मू-कश्मीर) शामिल हैं।

    ये तीनों 14 डोगरा रेजिमेंट के जवान थे । 39 वर्षीय हवलदार अमरीक सिंह 2001 में सेना में शामिल हुए थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और 11 साल का बेटा है। वहीं, सिपाही अमित शर्मा 2019 में सेना में शामिल हुए थे। उनके परिवार में उनके माता-पिता हैं।



    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather