Breaking News

  • एशियाई खेल-2026 : हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ के नकद पुरस्कारों की घोषणा
  • HPRCA : रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • कांगड़ा पुलिस का एक्शन : साई यूनिवर्सिटी बैंड के समीप दो तस्कर चिट्टे के साथ गिरफ्तार
  • मंडी जिला में 1600 पदों पर भर्ती : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग-इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • कांगड़ा में विदेश में नौकरी का बढ़िया मौका : 10वीं पास के लिए मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट और रिटर्न एयर टिकट की सुविधा
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल

हिमाचल में मौसम ने ली करवट : बर्फबारी शुरू, लोसर-रोहतांग में 3 इंच हिमपात

ewn24news choice of himachal 11 Jan,2023 7:07 pm

    प्रदेश में अगले पांच दिन मौसम खराब रहने का अनुमान

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के कई जिलों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है। लाहौल-स्पीति जिला के लोसर में 2 इंच, रोहतांग टनल, कुंजुमपास, बारालाचा में करीब 3 इंच ताजा हिमपात हुआ है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा के पांगी, भरमौर के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी जारी है। शिमला और कांगड़ा जिला में भी सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं।

    हिमाचल के पोस्ट ऑफिस में रुका काम, लोग परेशान-जानिए कारण

    हालांकि बर्फबारी से पर्यटक काफी खुश हैं और इसका लुत्फ भी उठा रहे हैं, लेकिन येलो अलर्ट के दौरान सैलानियों और स्थानीय लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। इस दौरान खासकर अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ट्रैकिंग नहीं करने की चेतावनी जारी की गई है।
    ब्रेकिंग : हिमाचल कैबिनेट की बैठक 13 को, लोहड़ी पर मिलेगा कर्मचारियों को तोहफा !

    प्रदेश में अगले पांच दिन मौसम खराब रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि किन्नौर, लाहौल स्पीति और कुल्लू जिले में अधिक ऊंचाई वाले कुछेक क्षेत्रों में भारी हिमपात का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि शिमला, चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिले के ऊंचे इलाकों में भी अगले 3 दिन बर्फबारी हो सकती है।
    जवाहर नवोदय विद्यालय: छठी कक्षा में प्रवेश को प्रक्रिया शुरू-करें आवेदन

    मौसम विभाग ने चंबा के तीसा और भटियात में 12 व 13 जनवरी को भारी हिमपात का अलर्ट जारी किया है। कांगड़ा के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में परसों, किन्नौर में कल व परसों, कुल्लू में कल दिन व रातभर, मंडी के ऊंचे क्षेत्रों में परसों, शिमला में आज रात व कल और सिरमौर जिले में परसों भारी बर्फबारी हो सकती है।

    [embed]
    [/embed]

     


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather