Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

HPBOSE ने JBT TET का शेड्यूल नहीं किया जारी-जानें कारण

ewn24news choice of himachal 04 May,2023 1:53 am

    सात विषयों की परीक्षा की प्रक्रिया ही की शुरू

    धर्मशाला। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने JBT को छोड़कर अन्य सात विषयों के TET का शेड्यूल जारी किया है। कोर्ट में मामलों के चलते जेबीटी टेट का शेड्यूल जारी नहीं किया है। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड JBT TET के आयोजन के संबंध में कोर्ट में लंबित मामलों के निर्णय के अनुसार ही आगामी कार्रवाई अमल में लाएगा।
    हिमाचल कैबिनेट बैठक: इन 150 से अधिक पदों को भरने के लिए मिली मंजूरी

    बता दें कि हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने सात विषयों के TET का शेड्यूल जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 9 मई 2023 से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 28 मई निर्धारित की गई है। 300 रुपए लेट फीस के साथ 29 मई से 31 मई तक आवेदन किए जा सकते हैं। शुद्धि के लिए 1 जून से 3 जून तक का समय मिलेगा।

    सात विषयों की TET परीक्षाओं के लिए दिशा निर्देश के लिए एक ही प्रोस्पैक्ट बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। सामान्य और सब कैटेगरी के लिए 800 रुपए और एससी/एसटी/ओबीसी/पीएचएच के लिए 500 आवेदन शुल्क लगेगा।
    असम में मंडी के जवान संदीप कुमार को नम आंखों से अंतिम विदाई

    अभ्यर्थियों को ऑनलाइन एप्लीकेशन में पेमेंट गेटवे लिंक पर क्लिक करने उपरांत डेबिट/क्रेडिट/नेट बैंकिग के माध्यम से शुल्क जमा करवाना होगा। इसके अतिरिक्त शुल्क किसी अन्य माध्यम से स्वीकृत नहीं होगा।

    अगर कोई अभ्यर्थी निर्धारित समय में आवेदन नहीं कर सकता है तो लेट फीस 300 रुपए के साथ निर्धारित तिथि के बाद तीन दिन तक आवेदन कर सकता है। आवेदन पत्र भरने में कोई कठिनाई आए तो (HPBOSE) बोर्ड कार्यालय के दूरभाष नंबर 01892-242192 पर संपर्क कर सकते हैं।
    Breaking: हिमाचल में थम सकते हैं HRTC रात्रि बसों के पहिए, यह है वजह

    किस विषय की परीक्षा कब जानिए

    शास्त्री टेट 18 जून को दोपहर दो बजे से साढ़े चार बजे तक होगा। टीजीटी नॉन मेडिकल और भाषा अध्यापक टेट 25 जून को लिया जाएगा। टीजीटी नॉन मेडिकल का सुबह 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे और भाषा अध्यापक का दो बजे से साढ़े चार बजे तक होगा।

    टीजीटी आर्ट्स का 29 जून को सुबह 10 से साढ़े 12 और टीजीटी मेडिकल का भी 29 दून को दो बजे से साढ़े 4 बजे तक होगा। पंजाबी टेट और उर्दू टेट 2 जुलाई को होगा। पंजाबी सुबह 10 से साढ़े बारह और उर्दू 2 से साढ़े चार बजे तक आयोजित होगा।


    HPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर हिस्ट्री और केमिस्ट्री का रिजल्ट किया घोषित


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather