Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

असम में मंडी के जवान संदीप कुमार को नम आंखों से अंतिम विदाई

ewn24news choice of himachal 03 May,2023 10:16 pm

    पैतृक गांव में पूरे सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

     

    मंडी। असम में शहीद हुए हिमाचल के मंडी जिला के जवान संदीप कुमार का आज पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी। शहीद के छोटे भाई संजय कुमार ने मुखाग्नि दी।  जैसे की जवान की  तिरंगे में लिपटी देह घर पहुंची तो मां हीरा देवी और पत्नी नेहा  रो रो कर बुरा हाल था। पत्नी नेहा रोते रोते बेसुध भी हो गई।  मां और पत्नी ने कुछ दूरी तक शहीद की अर्थी को कंधा भी दिया। पिता हीरा लाल भी सदमे में हैं। जवान का डेढ़ साल का बेटा है।
    Breaking: हिमाचल में थम सकते हैं HRTC रात्रि बसों के पहिए, यह है वजह

    बता दें कि मंडी जिला के सरधवार गांव निवासी संदीप कुमार (30) 621 ईएमई बटालियन में तैनात थे। असम की दरांग फील्ड फायरिंग रेंज में हुए एक धमाके में शहीद हो गया है। संदीप कुमार सोमवार दोपहर दो बजे के करीब अपनी ड्यूटी पर तैनात थे कि अचानक एक धमाके में वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। पर संदीप कुमार की जान नहीं बच सकी।  जवान संदीप कुमार पिछले महीने छुट्टी काटकर ड्यूटी पर गया था। असम में तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शहीद जवान की पार्थिव देह को हवाई मार्ग द्वारा चंडीगढ़ और वहां से सड़क मार्ग के माध्यम से पैतृक घर लाया गया। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
    ऊना बस हादसा अपडेट: एक की मौत, कांगड़ा के तीन यात्रियों सहित 6 घायल-एक गंभीर

     

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि असम में शहीद हुए मंडी जिला के सरधवार गांव निवासी संदीप कुमार की शहादत से अत्यंत दु:ख हुआ। राष्ट्र उनकी कर्तव्यपरायणता के लिए हमेशा ऋणी रहेगा और राष्ट्र के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए आभारी रहेगा। इस भारी दुख की घड़ी में मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather