Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल में मौसम की बेरुखी ने चिंता में डाला, काफी कम हुई बारिश

ewn24news choice of himachal 02 Mar,2023 6:21 pm

    मार्च में भी बारिश की कोई ज्यादा संभावना नहीं

    शिमला। हिमाचल में इस बार जनवरी, फरवरी में कम बारिश और फरवरी में ही गर्मी के आलम ने सबको हैरान कर दिया है, साथ ही चिंता भी बढ़ा दी है। मार्च माह में भी राहत नहीं मिलने की संभावना है। ऐसे में आगे गर्मियों में सूखे की स्थिति से दो चार होना पड़ सकता है। सबसे अधिक समस्या पेयजल की आ सकती है।

    खाई में गिरी लेंटल डाल लौट रहे युवकों की कार, लगी आग-दो की मौत

    बता दें कि हिमाचल में बीते 36 घंटों के दौरान कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। इस दौरान लाहौल स्पीति, कुल्लू, किन्नौर की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी व निचले हिस्सों में हल्की बारिश की फुहारें पड़ी हैं। प्रदेश में आगामी 48 घंटों तक मौसम खराब बने रहने की संभावना है।
    कांगड़ा जिला प्रशासन की पहल, कागज पन्ने के दोनों साइड होगी लिखाई-छपाई-जानिए डिटेल

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि इस बार जनवरी और फरवरी महीने में काफी कम बारिश हुई है। इसके अलावा फरवरी महीने में तापमान ने कई साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जनवरी माह की बात की जाए तो फरवरी में ज्यादा सूखे वाली स्थिति है। 1 जनवरी से 28 फरवरी तक 2 महीने में सामान्य से 187.1 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार 117 मिलीमीटर बारिश ही रिकॉर्ड की गई है।
    HP Cabinet Meeting: हिमाचल लोक सेवा आयोग को लेकर बड़ा फैसला

    इस बार सोलन जिले में सबसे ज्यादा सूखे वाली स्थिति बनी हुई है। यहां सामान्य से 68 फीसदी कम बारिश हुई है। सुरेंद्र पॉल ने कहा कि प्रदेश में बारिश कम होने का कारण पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर होना है। इस बार पश्चिमी विक्षोभ काफी कमजोर पड़ गए थे, जिसके चलते ना तो बर्फबारी हुई और ना ही बारिश हुई है। मार्च में भी बारिश की कोई ज्यादा संभावना नहीं हैं, जिससे कोई बड़ी राहत मिल सके।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

    [embed]
    [/embed]

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather