Breaking News

  • विक्रमादित्य सिंह के जन्मदिन पर केंद्र का तोहफा, 21.05 करोड़ रुपए स्वीकृत
  • मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने जोगिंदर नगर को दी 76.31 करोड़ की सौगातें
  • साहब! छेड़छानी करता है सौतेला पिता, गाली गलौज और मारपीट भी की
  • आजाद प्रेस क्लब जिला नूरपुर ने SDM के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
  • विक्रमादित्य सिंह के जन्मदिन पर केंद्र से मिलने वाला है बड़ा तोहफा
  • हिमाचल के 50 हजार बच्चों को राहत, पहली कक्षा में दाखिले का रास्ता साफ
  • सिल्ह स्कूल में द हंस फाउंडेशन ने बांटी स्वच्छता किट
  • नेरवा में सड़क हादसा : स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दो ने गंवाई जान
  • HRTC बसों में यात्री के साथ 30 किलो वजन तक सामान का नहीं लगेगा किराया
  • HRTC लगेज पॉलिसी : अब बिना यात्री सामान भेजना हुआ सस्ता

हिमाचल कैबिनेट विस्तार : सीएम सुक्खू बोले - मेरिट के आधार पर बनाए गए मंत्री

ewn24news choice of himachal 08 Jan,2023 3:45 pm

    शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सुक्खू सरकार में सात विधायकों ने आज मंत्री पद की शपथ ले ली है। सबसे ज्यादा शिमला जिला से तीन विधायकों को मंत्री बनाया गया है, जबकि 15 विधानसभा सीटों वाले सबसे बड़े जिला कांगड़ा से फिलहाल चंद्र कुमार को ही मंत्री बनाया गया है। सरकार बनने के एक महीने तक चली लंबी माथापच्ची के बाद रविवार को राजभवन में राज्यपाल ने सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

    हिमाचल : कैबिनेट मंत्रियों को अलॉट हुए कमरे और गाड़ियां, किसको क्या मिला जानें

    धनीराम शांडिल ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद चंद्र कुमार ने दूसरे स्थान पर मंत्री पद की शपथ ली। तीसरे स्थान पर हर्षवर्धन चौहान, चौथे स्थान पर जगत सिंह नेगी ने मंत्री पद की शपथ ली। पांचवें स्थान पर रोहित ठाकुर ने मंत्री पद की शपथ ली। अनिरुद्ध सिंह ने छठे स्थान पर और विक्रमादित्य सिंह ने सातवें स्थान पर मंत्री पद की शपथ ली। मंत्रियों के तीन पद अभी खाली रहेंगे।
    हिमाचल कैबिनेट विस्तार के साथ आम आदमी को महंगाई का झटका 

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि साफ व स्वच्छ छवि के व्यक्तियों को आगे लाकर मंत्री बनाया गया है। उन्होंने कहा कि चार विधायक पहली बार मंत्री बने हैं सभी युवा व पढ़े लिखे हैं। सभी युवा चेहरे प्रदेश की सेवा करना चाह रहे हैं।

    शिमला जिला से तीन मंत्री बनाए जाने पर सीएम ने कहा कि सभी पढ़े-लिखे युवाओं को मेरिट के आधार पर मंत्री पद दिया गया है। सात लोगों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है जो जिले छूट गए हैं उन्हे कैबिनेट विस्तार में अधिमान दिया जाएगा।

    वहीं, शपथ के बाद सभी मंत्रियों ने कहा कि कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसको निभाया जाएगा। कांग्रेस पार्टी दस गारंटी को पूरा करेगी। उन्हें जो भी विभाग मुख्यमंत्री देंगे उस पर खरा उतरेंगे।
    कैबिनेट विस्तार से संतुलन नहीं बना पाए सुक्खू : जयराम ठाकुर


    सिरमौर : खड़कोली के पास खाई में गिरी कार, दो की मौत-दो घायल 

    ?feature=oembed" width="580" height="326" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscreen" data-origwidth="580" data-origheight="326" data-mce-fragment="1">
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather