Breaking News

  • नूरपुर : इनर व्हील क्लब ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान
  • बड़ी खबर : 2 दिन में ई-केवाईसी नहीं करवाई तो बंद हो सकती है सहारा पेंशन
  • सोलन : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, सबूत मिटाने को जंगल में फेंकी देह
  • ऊना : अंब-मुबारिकपुर मार्ग पर बेसहारा पशु से टकराई वैन, चंबा के व्यक्ति की गई जान
  • बन्नी माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर गिरी विशाल चट्टान, 14 वर्षीय मासूम की गई जान
  • कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का आगाज, इतना लगेगा किराया
  • हिमाचल में HAS अधिकारियों के तबादले, ये SDM बदले-कहां मिली तैनाती-जानें
  • HPRCA ने जेओए लाइब्रेरियन का फाइनल परिणाम किया घोषित, 77 उम्मीदवारों का चयन
  • हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ा मौका : दुबई और मॉरीशस में नौकरी का सुनहरा अवसर, बढ़िया सैलरी
  • स्मार्ट मीटर नहीं, नए ट्रांसफार्मर लगाने की जरूरत, पेंशनर फोरम नूरपुर की दो टूक

मूसेवाला हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ हिरासत में, क्या बोले-भगवंत मान-जानें

ewn24news choice of himachal 02 Dec,2022 7:01 pm

    गुजरात में मान ने खुद दी इसकी जानकारी

    पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया में हिरासत में ले लिया है। इस बात की पुष्टि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुजरात में एक प्रेसवार्ता में की है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि विरोधी पंजाब की आप सरकार को बदनाम करने में जुटे हैं। लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाते हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि पंजाब में गैंगस्टर कल्चर करने वाले कौन थे। अकाली और भाजपा सरकार में गैंगस्टर कल्चर पैदा हुआ है और कांग्रेस की सरकार ने इन्हें पनाह दी है।

    कांगड़ा जिला में 13 केंद्रों पर होगी वोटों की गिनती, 209 टेबल लगेंगे

    आप सरकार गन कल्चर और गैंगस्टर कल्चर पर रोक लगा रही है। बहुत से गैंगस्टर पकड़े गए हैं। आज सुबह की ही पुष्ट खबर है कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को अमेरिका में हिरासत में लिया है। पंजाब सरकार ने ग़ह मंत्रालय की मदद से गोल्डी बराड़ के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया था। उसे हिरासत में ले लिया गया है। उसे जल्द भारत लाया जाएगा। कोशिश की जाएगी कि उसे कानून से मुताबिक सख्त से सख्त सजा मिले।
    CBSE: इन अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन का अंतिम अवसर-14 को आएं

    बता दें कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को हत्या कर दी गई थी। जब घर से बाहर निकले थे तो रास्ते में उन्हें सरेआम गोलियों से भून दिया गया था। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामले का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ निकला था। लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर मूसेवाला की हत्या की पूरी प्लानिंग की थी और फिर अपने शूटरों के जरिए हत्या को अंजाम दिया था। इस मामले में 34 लोगों को आरोपी बनाया गया है। 16 से अधिक आपराधिक मामलों में गोल्डी बरार की तलाश है।
    शिमला में 40 साल बाद फिर सुनाई देगी कॉल बेल, पढ़ें पूरी खबर

    गोल्डी बराड़ भारत से कनाडा भाग गया था। पर कनाडा में उसे अपनी जान का खतरा था। क्योंकि कनाडा में सिद्धू मूसेवाला के काफी स्पोर्टर रहते हैं। साथ ही कनाडा में एक गैंग से भी उसकी दुश्मनी है। इसके चलते गोल्ड़ी बराड़ कैलिफोर्निया भाग गया था और वहां शरण लेने की फिराक में था।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather