Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल : नीट की मार्क्सशीट में गड़बड़ी कर MBBS में लिया दाखिला, छात्रा पकड़ी

ewn24news choice of himachal 09 Jan,2023 8:14 pm

    मेडिकल कॉलेज चंबा में कर रही थी पढ़ाई

    चंबा। हिमाचल प्रदेश में नीट परिणाम में गड़बड़ी कर एमबीबीएस में दाखिला पाने का एक और मामला सामने आया है। ये मामला मेडिकल कॉलेज चंबा में सामने आया है। नीट की मार्क्सशीट में टेंपरिंग कर 300 नंबर के 530 बनाकर कांगड़ा के नूरपुर की छात्रा ने मेडिकल कॉलेज चंबा में एमबीबीएस की सीट हासिल कर ली। गड़बड़ी का खुलासा होने पर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने दाखिला रद्द कर पुलिस को शिकायत दे दी है।
    मैक्लोडगंज : निजी बस से टकराई स्कूल बस, चार छात्राएं दो शिक्षक घायल

    गड़बड़ी का खुलासा तब हुआ जब प्रशिक्षुओं का डाटा नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) की साइट पर अपलोड किया गया। छात्रा के नीट के रोल नंबर को अपलोड किया जाने लगा तो उसका मिलान नहीं हुआ। इसके बाद एनएमसी ने मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य को सूचित किया। कॉलेज प्रबंधन ने प्रशिक्षु को बुलाकर उससे भी स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया तो प्रशिक्षु ने नीट के परिणाम में गड़बड़ी कर एमबीबीएस की सीट पर पढ़ाई करने की बात पर कबूल कर ली।
    सुजानपुर डबल मर्डर केस : आरोपी रिटायर्ड फौजी को 3 दिन का रिमांड, घायल ससुर-बहू पहुंचे घर

    छात्रा ने बताया कि उसने नीट परिणाम में पीडीएफ से छेड़छाड़ कर फर्जी डिग्री तैयार की। इतना ही नहीं, उसने नीट के नंबर बढ़ाकर नेरचौक मेडिकल कॉलेज में आवेदन भी कर दिया। इसके बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज से चंबा मेडिकल कॉलेज में 120 प्रशिक्षुओं का बैच बिठाने की अनुमति प्रदान की गई, जिसमें उसका नंबर भी आ गया। इसके बाद जब एनएमसी ने 120 प्रशिक्षुओं के डाटा का मिलान किया तो 119 का सही पाया गया लेकिन नूरपुर की छात्रा के रोल नंबर का मिलान नहीं हुआ।

    मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रशिक्षु छात्रा ने अपनी गलती मान ली है। इसके बारे में आलाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है साथ ही पुलिस चौकी में इस बारे में शिकायत दे दी गई है। मेडिकल कॉलेज चंबा से प्रशिक्षु छात्रा का दाखिला रद्द कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विभाग की तरफ से मामले को लेकर अभी कोई बयान नहीं आया है।

    बता दें कि इसी तरह का एक मामला हिमाचल में हाल ही में सामने आया था। बिलासपुर जिला के घुमारवी के रहने वाले छात्र ने फर्जी दस्तावेज से आईजीएमसी शिमला में एमबीबीएस में एडमिशन ले ली थी लेकिन जब दस्तावेज की वेरिफिकेशन हुई तो दस्तावेज नकली पाए गए।
    शिमला जिले के हिस्से में तीन मंत्री, कांगड़ा को अब तक एक ही मिला

    आरोपी छात्र ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा MBBS में प्रवेश के लिए करवाई गई प्रवेश परीक्षा (नीट) के रिजल्ट में ही छेड़छाड़ कर खुद ही फर्जी सर्टिफिकेट तैयार किया। इसी सर्टिफिकेट के आधार पर वह अटल मैडिकल विश्वविद्यालय नेरचौक मंडी में आयोजित काउंसलिंग में शामिल हुआ। झूठे दस्तावेज के आधार पर उसका दाखिला आइजीएमसी शिमला में कंफर्म हो गया। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उसने कॉलेज में एडमिशन ली और नियमित कक्षाएं भी लगाना शुरू कर दीं।

    मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने इसे कॉलेज से निष्कासित कर दिया है। वहीं, इसके खिलाफ लक्कड़ बाजार चौकी में शिकायत दर्ज करवाई गईं है जिसके आधार पर पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की छानबीन में ये बात भी सामने आई थी कि छात्र के परिवार से अधिकतर डॉक्टर के पेशे में है जिसके चलते परिवार वालों ने छात्र पर डॉक्टर बनने का दबाव बनाया है और इसका नतीजा ये हुआ कि न चाहते हुए भी छात्र ने फर्जी दस्तावेज़ बनाकर MBBS में एडमिशन ली।
    हिमाचल : सुजानपुर में एकसाथ दिखे तीन विशालकाय अजगर, मचा हड़कंप




    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather