Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

परमार का निशाना - कांग्रेस के झांसे में अब नहीं आएंगे शिमला शहर के लोग

ewn24news choice of himachal 17 Apr,2023 12:46 am

    पूर्व विस अध्यक्ष ने किया जाखू वार्ड कार्यालय का उद्घाटन

    शिमला। नगर निगम शिमला चुनावों को लेकर भाजपा ने 31 वार्डों में अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतार दिया है और अब भाजपा वार्ड कार्यालय खोल रही है। रविवार को जाखू वार्ड में भाजपा उम्मीदवार राजन के कार्यालय का पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने उद्घाटन किया। इस दौरान विपिन सिंह परमार ने भाजपा उम्मीदवार राजन को बधाई दी और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।
    6 सेक्टर में बांटा शिमला शहर : इन तीन पॉइंट से वाहनों को मिलेगी एंट्री

    विपिन परमार ने कहा कि नगर निगम चुनावों को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भाजपा ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं और समाज सेवा और जनता की सेवा जिनके संभाव में है उन्हें इन चुनावों में उतारा गया है। जाखू वार्ड से राजन को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

    उन्होंने का कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा काफी कम वोटों के अंतर से हारी है और पिछले 4 महीने में वर्तमान कांग्रेस सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। प्रदेश के लोग पश्चाताप कर रहे हैं। लोगों के जेहन में सब बातें हैं भाजपा नगर निगम चुनावों में जीत दर्ज करेगी और शिमला में फिर से भाजपा के ही मेयर और डिप्टी मेयर बनेगे जो पूर्व में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को आगे लेकर जाएंगे।
    देहरा : हरिपुर के पास इंदिरा कॉलोनी में पलटा ट्रैक्टर, चालक की गई जान

    वहीं, विपिन सिंह परमार ने कांग्रेस द्वारा नगर निगम चुनावों के लिए लाई जा रही 10 गारंटियों को लेकर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस ने गारंटिया दी थी लेकिन 4 महीने बीत जाने के बाद भी किसी भी गारंटी पर कोई काम नहीं हुआ है। महिलाओं को पंद्रह सौ प्रति माह देने की बात कही गई थी लेकिन सभी महिलाओं को ना देकर केवल उन महिलाओं को ही 1500 दिए जा रहा है जिन्हें पहले से ही पेंशन मिल रही थ।

    इसके अलावा किसानों से 2 रुपए किलो गोबर खरीदने और दूध खरीदने का वादा भी किया था इसको लेकर भी कोई कार्य योजना नहीं बनाई गई है। वहीं, 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा कांग्रेस ने किया था लेकिन अब इस पर कोई बात नहीं हो रही है। कांग्रेस की गारंटी झूठ का पुलिंदा है। प्रदेश में सुखविंदर सरकार पूरी तरह से विफल हो गई है। ऐसे में यदि कांग्रेस यहां पर भी गारंटियां देती है तो शिमला के लोग उस पर विश्वास नहीं करेंगे। शिमला शहर के लोग कांग्रेस के झांसे में नहीं आने वाले हैं।
    हिमाचल मौसम अपडेट: भारी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी-पढ़ें खबर




    16 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां


    हिमाचल : बढ़ती गर्मी के बीच भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather