Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

आवारा कुत्तों की दशा सुधारने के लिए सिस्सू में होगी देश की पहली 'स्नो डॉग रेस'

ewn24news choice of himachal 06 Mar,2023 6:58 pm

    स्वयंसेवी संस्था मनाली स्ट्रेज द्वारा आयोजित की जा रही ये रेस

    मनाली। आवारा कुत्तों की दशा सुधारने के लिए देश की पहली स्नो डॉग रेस का आयोजन होने जा रहा है। ये रेस हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी की खूबसूरत वादियों में आयोजन की जाएगी. डॉग लवर्स स्नोटेल्स डॉट इन पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
    सुजानपुर होली मेला शुरू, मुरली मनोहर मंदिर तक निकाली शोभा यात्रा

    12 मार्च को जहां एक ओर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में देश के कोने-कोने से धावक अपने वर्चस्व का परिचय देगें। वहीं, दूसरी और सिस्सू में ही देश की पहली स्नो डॉग्स रेस ‘स्नो टेल्स लाहौल’ में पशु प्रेमियों का एक समूह भी देश के लिये एक अनूठी उदाहरण पेश करेगा। बर्फ से ढ़की बर्फ की चादर में एक किलोमीटीर की इस रेस में मालिक अपने कुत्ते के साथ दौड़ेंगें।
    हमीरपुर : सुजानपुर होली मेले की पहली ही संध्या में हंगामा, मंच पर चढ़े कई दर्शक

    यह आयोजन मनाली के अवारा पशुओं के कल्याण के लिये प्रयासरत स्वयंसेवी संस्था ‘मनाली स्ट्रेज’ द्वारा आयोजित किया जा रहा है। स्नोटेल्स डॉट इन पर रजिस्ट्रेशन करवा कर आयोजक शहर और प्रदेश के पैट लवर्स को अपने कुत्तों के साथ दौड़ का न्यौता दे रहे हैं।

     

    यह चैरिटी संस्था मनाली स्ट्रेज मनाली के अवारा पशुओं के लिये रेस्कयू (बचाव), मेडिकल केयर, वैक्सीनेशन और स्टेयरलाईजेशन (नसबंदी) के अभियान चलाकर असंख्य अवारा पशुओं की दशा सुधारने में अपना योगदान दे चुकी है। अवारा पशुओं विशेषकर कुत्तों के प्रति बढ़ती क्रूरता के चलते मनाली स्ट्रेज अस्तित्व में आई जो अपने अवैरनेस प्रोग्राम्स के माध्यम से फंड्स इक्कठा कर उनके उत्थान में लगाती है। पहली स्नो डाॅग्स रेस इसी दिशा मे एक प्रयास है जो शहर के अवारा कुत्तों को पुनर्विासित करेगी।
    पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-‘लोकतंत्र की हत्या कर रही सुक्खू सरकार’

    स्नो टेल्स के संस्थापक गौरव शिमर के अनुसार लाहौल की खूबसूरती के बीच स्नो टेल्स का आयोजन कुत्तों और उनके मालिकों के लिए एक सुखद अनुभव होगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि इस आयोजन को वर्ल्ड क्लास स्नो पैट स्पोर्टिंग इवेंट बनाना है जिससे की लोगों में पशु प्रेम की भावना को जागृत किया जा सके। संस्था के सह संस्थापक डाॅ बैके और कमलेश के अनुसार यह आयोजन पशु कल्याण की दिशा में एक सार्थक कदम होगा और वे उम्मीद करते हैं कि अधिक से अधिक लोग इसका हिस्सा बनना चाहेंगें।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather