Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

सुजानपुर होली मेला शुरू, मुरली मनोहर मंदिर तक निकाली शोभा यात्रा

ewn24news choice of himachal 06 Mar,2023 1:37 am

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया शुभारंभ

    सुजानपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के सुजानपुर में स्थित ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना कर चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर होली उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना भी की।

    इससे पहले, पुराना बस अड्डा के समीप पगड़ी समारोह में भाग लेने के उपरांत मुख्यमंत्री हजारों लोगों की उपस्थिति में मुरली मनोहर मंदिर तक निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल हुए।
    लोकसभा सचिवालय में निकली भर्ती, भरे जाएंगे 13 पद-जल्द करें आवेदन

    ऐतिहासिक चौगान मैदान में मुख्यमंत्री ने हमीरपुर जिला में पहली बार आयोजित सरस मेले का शुभारंभ भी किया और यहां प्रदर्शित उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई। इस सरस मेले में 14 राज्यों के हथकरघा उत्पाद प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं और हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक पकवान भी यहां प्रदर्शित किए गए हैं।

    ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरस मेला हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने का एक उचित मंच है और इससे प्रदेश के पारंपरिक हथकरघा उत्पादों को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी, वहीं राज्य के विविध पकवानों के बारे में भी लोगों को जानकारी एवं जायका लेने का अवसर प्राप्त होगा।

    मुख्यमंत्री ने उत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गईं विकासात्मक प्रदर्शनी का शुभारंभ एवं अवलोकन भी किया। इससे पहले, सुजानपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।
    पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-‘लोकतंत्र की हत्या कर रही सुक्खू सरकार’

    जंगलबेरी, हेलीपैड पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रंगों के उत्सव होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार आपसी सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सुजानपुर होली उत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उदाहरण है और इसका ऐतिहासिक महत्व भी रहा है।

    विधायक राजेंद्र राणा, इंद्र दत्त लखनपाल, आशीष शर्मा और सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, कांगड़ा सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र वर्मा, उपायुक्त देबश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा एवं अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
    शिमला : गर्ल्स कॉलेज RKMV में भिड़ी ABVP-SFI की छात्राएं, रॉड व डंडों से किया हमला


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather