Breaking News

  • 29 जुलाई सुबह 9 बजे तक 6 जिलों में कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट
  • नूरपुर में बोले शिक्षा मंत्री : 150 सरकारी स्कूलों में बनेगा अलग शिक्षक कैडर, 4000 शिक्षकों की होगी भर्ती
  • हादसा : 53 मील पर पुल की रेलिंग तोड़कर खाई में गिरा गेहूं से लदा ट्रक, दो की गई जान, चालक गंभीर
  • भरमौर-पठानकोट हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, मासूम समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की गई जान
  • HPRCA भर्ती अपडेट : JE सिविल, शिक्षक और OTA पदों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी
  • ITI सुंदरनगर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, रोजगार अवसर का उठाएं लाभ
  • मुख्यमंत्री सहारा योजना : कहां और कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, क्या दस्तावेज जरूरी- जानें
  • हॉस्पिटॅलिटी सेक्टर में बंपर भर्ती : 10वीं या 12वीं पास के लिए बढ़िया मौका, मंडी में इंटरव्यू
  • हिमाचल में अगले 12 घंटे में यहां भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट है जारी
  • व्हाइट पेपर कमेटी के गठन की तैयारी में हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू ने किया खुलासा

शिमला : एडवांस स्टडी के पास बुर्ज कॉटेज में लगी आग, लाखों का नुकसान

ewn24news choice of himachal 17 Apr,2023 7:34 pm

    एसपी सीएम सिक्योरिटी को अलॉट हुआ है ये सरकारी आवास

    शिमला। राजधानी शिमला के बालूगंज थाना के तहत एडवांस स्टडी के पास एसपी सीएम सिक्योरिटी को अलॉट हुए सरकारी आवास में रविवार देर रात भीषण आग लग गई।

    फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की। अग्निकांड में करीब 15 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। गनीमत ये रही कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
    शिमला : दो लोगों की जान बचाने सतलुज में कूदा युवक, गहरे पानी में डूबा

    बता दें कि इस सरकारी आवास में रेनोवेशन का कार्य चल रहा था। एसपी सीएम सिक्योरिटी डॉक्टर शिव कुमार ने अभी यहां शिफ्ट नहीं किया था। बुर्ज कॉटेज काफी पुराना सरकारी आवास है। इसकी पहली मंजिल में आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया।
    शिमला : पीडब्ल्यूडी कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गई जान

    बालूगंज अग्निशनम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक एडवांस स्टडी चौक के पास बुर्ज कॉटेज में रात करीब 2 बजे आग लग गई। आग बुझाने के लिए बालूगंज के अलावा माल रोड और छोटा शिमला से भी फायर टेंडर को बुलाया गया। तीन फायर टेंडरों की मदद से सुबह 5 बजे तक आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट रही है।

    बालूगंज अग्निशमन केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि अग्निकांड में 15 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है, जबकि 30 लाख की संपति को जलने से बचाया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
    17 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां


    मां चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शनों को आए पंजाब के श्रद्धालु की गई जान


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather