Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

बांग्लादेश के साथ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका-शमी बाहर

ewn24news choice of himachal 03 Dec,2022 6:18 pm

    कंधे पर चोट के चलते नहीं खेल सकेंगे मैच

    बांग्लादेश के साथ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टीम इंडिया से बाहर हो गए हैं। वह बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल सकेंगे। कंधे की चोट के चलते ऐसा हुआ है। वनडे के बाद टीम बांग्लादेश से दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी है। शमी टेस्ट टीम में भी हैं। पर अभी यह साफ नहीं है कि वह टेस्ट सीरीज में खेल सकेंगे या नहीं।

    हिमाचल: चाकू से हत्या कर दफना दिया था छोटे भाई का शव-मिली सजा

    बता दें कि शमी टी-20 वर्ल्ड कप से लौटने के बाद प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हो गए थे। तीन वनडे मैचों की सीरीज का मैच कल यानी रविवार को खेला जाना है। शमी की जगह उमरान मलिक को टीम में शामिल किया गया है। उमरान ने न्यूज़ीलैंड दौरे पर वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया है। तीन वनडे मैचों में उन्होंने तीन विकेट लिए हैं।
    कांगड़ा: हवाई मार्ग से महाराष्ट्र ले जाया गया डॉक्टर का शव, पुलिस खाली हाथ

    मोहम्मद शमी के चोटिल होने से टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। क्योंकि चोट के चलते ही प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सीरीज से बाहर हैं। वे टी-20 वर्ल्ड कप में भी टीम का हिस्सा नहीं थे। यही नहीं ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी चोट की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हैं। मोहम्मद शमी के टेस्ट सीरीज से बाहर होने पर मुकेश कुमार और नवदीप सैनी को मौका मिल सकता है। नवदीप सैनी और मुकेश कुमार अभी बांग्लादेश में ही हैं। वह बांग्लादेश दौरे पर गई टीम इंडिया ए के सदस्य हैं। दोनों ने बांग्लादेश की ए टीम के खिलाफ चार दिवसीय मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather