Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कांगड़ा जिला में 13 केंद्रों पर होगी वोटों की गिनती, 209 टेबल लगेंगे

ewn24news choice of himachal 01 Dec,2022 11:54 pm


    161 टेबल ईवीएम के लिए और 48 टेबल डाक मतपत्रों के लिए

    धर्मशाला। हिमाचल विधानसभा निर्वाचन के तहत कांगड़ा जिले में मतगणना (वोटों की गिनती) कार्य के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां कर ली हैं। उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपथिति में मतगणना कर्मचारियों की रैंडमाइजेशन के दौरान डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि विधानसभा के आम चुनावों की मतगणना 8 दिसंबर को सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी। आज यहां आयोजित बैठक में उपायुक्त ने बताया कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य 13 केंद्रों पर किया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।

    हिमाचल विस चुनाव: मतगणना से 3 दिन पहले तक नियुक्त कर सकते हैं एजेंट


    मतगणना प्रक्रिया को पादर्शी बनाने के उद्देश्य से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने वोटों की गिनती में लगे कर्मचारियों की रैंडमाइजेशन आज कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मतगणना कार्य के लिए जिलेभर में एक हजार के करीब अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात किए गए हैं। मतगणना कार्य कड़ी सुरक्षा में किया जाएगा। डीसी ने बताया कि जिले में वोटों की गिनती के लिए कुल 209 टेबल लगेंगे, जिनमें 161 टेबल ईवीएम के लिए और 48 टेबल डाक मतपत्रों की गिनती के लिए स्थापित किए जाएंगे।



    डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि ईवीएम के लिए स्थापित प्रत्येक टेबल पर एक-एक माईक्रो ऑब्जर्वर, मतगणना पर्यवेक्षक और मतगणना सहायक होंगे। वहीं पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए स्थापित प्रत्येक टेबल में एक-एक माईक्रो ऑब्जर्वर और मतगणना पर्यवेक्षक तथा दो मतगणना सहायक रहेंगे। उन्होंने बताया कि डाकमत पत्रों की गिनती की गति बढ़ाने और पारदर्शिता के लिए प्रत्येक टेबल पर एक सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी रहेंगे।



    डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि हर मतगणना केंद्र के प्रत्येक टेबल में चुनाव लड़ रही राजनीतिक पार्टी का एक ही एजेंट रहेगा। उन्होंने राजनीतिक दलों को अपने एजेंट निश्चित कर उनकी सूचि संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा करवाने को कहा। उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्र पर मोबाइल फोन का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। अतः सभी एजेंट बिना फोन के ही केंद्रों पर आएं। उन्होंने बताया कि वोटों की गिनती की प्रक्रिया की पूरी वीडियोग्राफी की जाएगी।


    सर्दियों में आंवला का सेवन कितना फायदेमंद, जानिए चमत्कारी गुण


     कांगड़ा के डीसी ने कहा कि निर्वाचन अधिकारी द्वारा 8 दिसंबर सुबह 8 बजे तक प्राप्त डाक मतपत्र ही स्वीकार किए जाएंगे। प्रशासन ने डाक विभाग को निर्देश दे दिए हैं कि डाक मतपत्र जिस दिन प्राप्त हों उन्हें उसी दिन संबंधित रिटर्निंग अधिकारी तक पहुंचाया जाए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


    Breaking: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ी


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

    ?feature=oembed" width="580" height="326" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscreen">

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather