Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

ओपीएस बहाली को लेकर सीएम सुखविंदर सुक्खू की बड़ी बात- पढ़ें खबर

ewn24news choice of himachal 20 Dec,2022 11:32 pm

    वित्त विभाग को विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के दिए हैं निर्देश

    नई दिल्ली। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार के निर्णय अनुसार कांग्रेस के ‘प्रतिज्ञा पत्र-2022’ में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) की लंबित मांग के संबंध में किए गए वादे को कैबिनेट की पहली बैठक में पूरा किया जाएगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य के वित्त विभाग को प्रदेश के एनपीएस कर्मचारियों की सुविधा के लिए ओपीएस के कार्यान्वयन के संबंध में विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया है। विभिन्न कर्मचारी संगठनों और समाज के अन्य वर्गों के सुझावों पर विचार किया जा रहा है, ताकि एक व्यवहार्य और व्यापक ओपीएस तैयार किया जा सके।
    सुक्खू सरकार के निर्णयों पर भाजपा उग्र, डिप्टी सीएम पद पर भी उठाए सवाल

    यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली से जारी एक प्रेस वक्तव्य में कही। उन्होंने कहा कि गत दिवस कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद वह क्वारंटाइन में हैं और उनमें कोविड-19 संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करने के उपरांत वह शीघ्र ही काम पर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई सभी 10 गारंटियों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है और प्रदेशवासियों की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरा उतरने में हरसंभव प्रयास करेगी।
    सुक्खू सरकार का एक और बड़ा एक्शन, न्यू बिजली बोर्ड डिवीजन डी-नोटिफाई

     

    उन्होंने अधिकारियों को पर्यावरण हितैषी वाहनों को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के भी निर्देश दिए हैं, जिससे न केवल राज्य के आर्थिक संसाधनों पर बोझ कम होगा, बल्कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि राज्य परिवहन विभाग को इलेक्ट्रिक वाहनों का बेड़ा मिलेगा और सचिवालय और अन्य विभागों को इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषक समुदाय को प्रोत्साहन प्रदान कर राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
    काजा में आपदा मित्र बनने को प्रशिक्षण ले रहे युवा-रेस्क्यू में करेंगे मदद

     

    उन्होंने कहा कि राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि और बागवानी का योगदान लगभग 13 प्रतिशत है, इसलिए किसानों को उन्नत तकनीक की जानकारी उपलब्ध करवाने पर विशेष बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के अलावा युवा उद्यमियों की सहायता के लिए एक विशेष स्टार्ट अप फंड बनाया जाएगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास व्यक्त किया है और प्रदेश सरकार लोगोंकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए दृढ़ प्रयास करेगी।
    हिमाचल: क्रिसमस पर बर्फबारी की बन रही संभावना- पर फायदा नहीं

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 



     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather