Breaking News

  • हमीरपुर : रेस्टोरेंट में मैनेजर, शैफ और रिसेप्शनिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, भोरंज में 9 सितंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित

कांगड़ा : तरसूह में मिला युवक का शव, घर के कुछ ही दूर खाई में पड़ा था

ewn24news choice of himachal 24 Nov,2022 5:52 pm

    कांगड़ा। जिला कांगड़ा के तरसूह में गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। जिस युवक का शव मिला है उसका नाम रमन कुमार (23) है और वह तरसूह का ही रहने वाला था। शव भी रमन के घर के पास ही पड़ा मिला और आसपास में खून बिखरा हुआ था। स्थित को देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने रमन की हत्या कर उसके शव को 10 फीट नीचे खाई में फेंक दिया होगा। पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।

    नादौन : टिप्पर और स्कूटी में जोरदार टक्कर, एक युवक की टांडा में मौत, 2 जख्मी

    तरसूह पंचायत प्रधान सुनील दत्त ने बताया कि उन्हें लोगों ने सुबह एक शव पड़ा होने की जानकारी दी तो उन्होंने तुरंत कांगड़ा पुलिस को इस बारे में सूचित किया। बताया जा रहा है सुबह कुछ लोग जंगल की तरफ निकले थे तो रास्ते में बिखरा हुआ खून देखा और नीचे झांका तो 10 फीट नीचे युवक का शव पड़ा था।
    कुल्लू : ब्यास में मिला छात्रा का शव, जिया पुल से लगाई थी छलांग 

    युवक के सिर और मुंह में काफी खून निकला हुआ था। अनुमान है कि युवक के सिर पर पत्थरों से वार किया गया होगा। युवक का मोबाइल भी गायब है। पास में उसके फोन का कवर पड़ा मिला है। फोरेंसिक टीम आसपास के पूरे क्षेत्र में जांच कर रही है। रमन परिवार में सबसे छोटा बेटा था। उसके दो बड़े भाई भी हैं। वह कांगड़ा में पेंटर का काम करता था।
    हिमाचल विस चुनाव : विजय जुलूस का खर्च भी उम्मीदवार के व्यय खाते में जुड़ेगा 

    थाना प्रभारी कांगड़ा विजय कुमार शर्मा ने बताया कि तरसूह पंचायत में एक शव मिलने की जानकारी मिली है और मौके पर कांगड़ा पुलिस पहुंच गई है। उन्होंने बताया मामले की जांच की जा रही है। धर्मशाला से फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई हैं। पुलिस छानबीन कर रही है।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather