Breaking News

  • सीएम सुक्खू का ऐलान, हिमाचल पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 800 पदों पर होगी भर्ती
  • चंबा में भीषण सड़क हादसा : गहरी खाई में गिरा वाहन, एक ही परिवार के 7 लोगों की गई जान
  • हमीरपुर के भालू के दिवंगत मर्चेंट नेवी अधिकारी आदित्य शर्मा का अंतिम संस्कार
  • फतेहपुर ब्लॉक समिति पर कांग्रेस का कब्जा, अनीता कुमारी अध्यक्ष तो कुलवंत सिंह उपाध्यक्ष चुने
  • HPBOSE : 9वीं व 11वीं के कंपार्टमेंट छात्र हो जाएं तैयार, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा
  • हिमाचल में इस माह अब तक 9 फीसदी कम बारिश, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
  • सिरमौर : घरेलू कलह से परेशान युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, शादी के बाद से चल रहा था विवाद
  • रविंद्र नाथ टैगोर उच्च विद्यालय रैंखा में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ ने सीखी आपदा सुरक्षा
  • पठानकोट-भरमौर NH पर बड़ा हादसा : छतरी मोड़ के पास 800 फीट नीचे लुढ़की कार, दो घरों के चिराग बुझे
  • हिमाचल असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज कैडर भर्ती, SET-2026 पास भी कर सकेंगे आवेदन

मंडी: आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, ये है लास्ट डेट

ewn24news choice of himachal 18 Feb,2023 6:33 pm

    पात्र आवेदनकर्ता उपलब्ध न होने पर दोबारा मांगे गए आवेदन

    मंडी। हिमाचल के जिला मंडी के बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्र रोपड़ी गरोडु और थाना में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को भरने हेतु इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवारों से आवेदन पत्र मांगे गए हैं।

    बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर कुन्दन हाजरी ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र रोपड़ी गरोडु और थाना में रिक्त पदों को भरने के लिए 3 फरवरी, 2023 को रखे गए साक्षात्कार के दौरान किसी भी पात्र आवेदनकर्ता के उपलब्ध न होने के कारण इन रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन पत्र मांगे गए हैं।

    महाशिवरात्रि पर महामृत्युंजय मंत्र का जाप सही तरीके से करना जरूरी, वरना नहीं मिलेगा फल

    उन्होंने बताया कि इसके लिए इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार साधारण आवेदन पत्र के साथ समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया-प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी, धर्मपुर के कार्यालय में 13 मार्च, 2023 तक आवेदन कर सकती हैं। यदि किसी कारणवश कोई आवेदक तय अवधि तक आवेदन नहीं कर पाता है तो साक्षात्कार के दिन भी वह अपने सभी मूल दस्तावेजों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकता है। साक्षात्कार 14 मार्च को प्रातः 10 बजे उपमंडलाधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार के समय सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियां प्रस्तुत करना अनिवार्य होंगी। साक्षात्कार के लिए अलग से सूचित नहीं किया जायेगा।
    पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली की पत्नी का निधन, एम्स दिल्ली में ली अंतिम सांस

    उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए महिला उम्मीदवार सम्बन्धित आंगनबाड़ी केन्द्र के फीडर एरिया में 1 जनवरी, 2023 को सामान्य रूप से रह रहे परिवार से सम्बन्ध रखती हो। आवेदनकर्ता का परिवार 1 जनवरी, 2023 को सम्बन्धित आंगनबाड़ी केन्द्र के सर्वे रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष होनी चाहिए।
    महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बिल्कुल न चढ़ाएं ये चीजें, वरना भोलेनाथ हो जाएंगे रुष्ट

    आंगनबाड़ी सहायिका के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास रखी गई है। उम्मीदवार की पारिवारिक वार्षिक आय 35000 से अधिक नहीं होनी चाहिए। घर से कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी, अर्ध सरकारी नौकरी में न हो। इस बारे प्रमाणपत्र उपमंडल अधिकारी या तहसीलदार द्वारा जारी किया होना आवश्यक है।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather