Breaking News

  • एशियाई खेल-2026 : हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ के नकद पुरस्कारों की घोषणा
  • HPRCA : रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • कांगड़ा पुलिस का एक्शन : साई यूनिवर्सिटी बैंड के समीप दो तस्कर चिट्टे के साथ गिरफ्तार
  • मंडी जिला में 1600 पदों पर भर्ती : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग-इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • कांगड़ा में विदेश में नौकरी का बढ़िया मौका : 10वीं पास के लिए मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट और रिटर्न एयर टिकट की सुविधा
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल

महाशिवरात्रि पर महामृत्युंजय मंत्र का जाप सही तरीके से करना जरूरी, वरना नहीं मिलेगा फल

ewn24news choice of himachal 17 Feb,2023 2:31 pm

    महाशिवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को ये पर्व मनाया जाता है। महाशिवरात्रि की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 18 फरवरी 2023 को रात 08 बजकर 02 मिनट पर होगी और इसका समापन 19 फरवरी 2023 को शाम 04 बजकर 18 मिनट पर होगा

    शिवरात्रि में क्या खाएं और क्या नहीं, व्रत रखने से पहले पढ़ लें ये खबर

    आचार्य संजीव शर्मा ने महाशिवरात्रि पर महामृत्युंजय मंत्र के जाप के बारे में बताया है। इस मंत्र का उच्चारण यदि सही तरीके से ना किया जाए तो नुकसान भी हो सकता है। पहले आपको महाशिवरात्रि के शुभ मुहूर्त के बारे में बताते हैं ...
    महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त -

    इस बार महाशिवरात्रि के दिन 18 फरवरी 2023, शनिवार को ही शनि प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि भी पड़ रही है. प्रदोष व्रत के दिन भी भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है. प्रदोष व्रत हर महीने में दो बार पड़ता है | भगवान शिव की पूजा करने का विधान निशीत काल में है। इसलिए पूजा को लेकर संशय बना हुआ है। लेकिन हम आपको बता दें कि भद्रा का प्रभाव मांगलिक और शुभ कार्यों पर माना जाता है। मतलब शादी, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे कार्यों में भद्रा देखी जाती हैं। लेकिन देवी-देवताओं की पूजा-पाठ इससे कभी प्रभावित नहीं होती है। वहीं महाशिवरात्रि के दिन भद्रा पाताल लोक में रहेंगी। इसलिए पृथ्वी के कोई संबंध नहीं होगा। इसलिए भोलेनाथ की पूजा भद्रा के समय में भी की जा सकती है।
    महाशिवरात्रि पर ऐसे भोलेनाथ को प्रसन्न, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    महाशिवरात्रि चार पहर की पूजा का समय


    • निशिता काल का समय - 18 फरवरी, रात 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक प्रथम पहर पूजा समय - 18 फरवरी, शाम 06 बजकर 40 मिनट से रात 09 बजकर 46 मिनट तक

    • द्वितीय पहर पूजा समय - रात 09 बजकर 46 मिनट से रात 12 बजकर 52 मिनट तक

    • तृतीय पहर पूजा समय - 19 फरवरी, रात 12 बजकर 52 मिनट से 03 बजकर 59 मिनट तक चतुर्थ पहर पूजा समय -19 फरवरी, 03 बजकर 59 मिनट से सुबह 07 बजकर 05 मिनट तक

    • व्रत पारण का समय- 19 फरवरी 2023, सुबह 06 बजकर 10 मिनट से दोपहर 02 बजकर 40 मिनट तक


    मोमोज के हैं दीवाने तो जरूर पढ़ें यह खबर, डायबिटीज और पाइल्स होने का खतरा

    महामृत्युंजय मंत्र-

    ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
    महामृत्युंजय मंत्र की जाप विधि -

    महामृत्युंजय मंत्र का जाप यदि आप स्वयं करना चाहते हैं तो मन, वचन और कर्म से शुद्ध रहें। दूसरों के बारे में बुरे विचार या कार्य न करें। मन को शांत रखें।

    महामृत्युंजय मंत्र का उच्चारण शुद्ध होना चाहिए। मंत्र का शुद्ध उच्चारण न करने से उसके उचित फल प्राप्त नहीं होता है।

    यदि आप महामृत्युंजय मंत्र का जाप नहीं कर सकते हैं, तो किसी योग्य पंडित या ज्योतिषाचार्य की मदद ले सकते हैं।

    रुद्राक्ष की माला से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। अपने सामने शिवलिंग या शिव जी का तस्वीर रखें।

    संपूर्ण महामृत्युंजय मंत्र का जाप सवा लाख बार करते हैं, जबकि लघु महामृत्युंजय मंत्र का जाप 11 लाख बार होता है।

    महामृत्युंजय मंत्र का जाप पूर्व दिशा की ओर मुख करके करें। इस दौरान धूप-दीप जलाकर रखना चाहिए।

    महामृत्युंजय मंत्र का जाप व पूजन करने से असाध्य रोग, अकाल मृत्यु, शत्रु से भय, राजदंड, ग्रह दोष, गृह क्लेश, प्रॉपर्टी विवाद शत्रु भय विवाह में देरी आदि में लाभ मिलता है।

    इस दिन शिवलिंग के ऊपर षोडशोपचार के द्वारा पूजन बेलपत्र, भांग, आग, धतूरा, गंगाजल, मिश्रित जल अवश्य चढ़ाएं।

    महाशिवरात्रि के दिन अन्न, धन, फल, वस्त्र, मिठाई ब्राह्मण को अवश्य दान करें।

    -आचार्य संजीव शर्मा, हिमाचल प्रदेश 🙏
    नया वेतनमान: हिमाचल के कर्मचारियों के लिए ऑप्शन देने की तिथि बढ़ी-जानिए नई डेट


    FSSAI में फूड एनालिस्ट के पदों पर निकली भर्ती, 60 हजार रुपए मिलेगा वेतन


    हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather