Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बिल्कुल न चढ़ाएं ये चीजें, वरना भोलेनाथ हो जाएंगे रुष्ट

ewn24news choice of himachal 15 Feb,2023 9:11 pm

    हिंदू धर्म और हमारे शास्त्रों में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। शिव भक्तों को बड़ी शिद्दत के साथ महाशिवरात्रि का इंतजार रहता है। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी दिन शनिवार को मनाया जाएगा। ये पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती की पूजा की जाती है। महाशिवरात्रि के दिन लोग पूरी आस्था और भक्ति के साथ भगवान भोलेनाथ की व्रत रखकर पूजा करते हैं।

    शिमला : रोहड़ू में भीषण अग्निकांड-जिंदा जला नाबालिग, पांच लोग झुलसे

    इस दिन शिव भक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए भांग-धतूरा, दूध, चंदन, बेलपत्र जैसी कई चीजें अर्पित करते हैं। लेकिन कई बार शिव भक्त जाने-अनजाने में कुछ ऐसी चीजें चढ़ा देते हैं जिससे भगवान शिव क्रोधित हो जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, कुछ ऐसी चीजों के बारें में बताया गया है, जिन्हें शिव जी की पूजा में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं आखिर ऐसी कौन सी चीजें हैं जो शिवलिंग पर नहीं चढ़ाना चाहिए।
    चंबा में नायब तहसीलदार ने 8 हजार में बेचा ईमान, पकड़ा भी गया

    1. हल्दी

    भूलकर भी भगवान शिव को हल्दी नहीं चढ़ाना चाहिए। शास्त्रों की मानें तो शिवलिंग पुरुष तत्व का प्रतीक है और हल्दी स्त्रियों से संबंधित है। इसलिए शिवलिंग पर हल्दी चढ़ाने की मनाही है।

    2. सिंदूर, कुमकुम या रोली

    सिंदूर, कुमकुम और रोली भी शिवलिंग पर नहीं चढ़ाई जाती है।  क्योंकि हिंदू महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए इसे लगाती है और भगवान शिव को संहार का देवता माना जाता है। यही वजह है कि भगवान शिव पर सिंदूर नहीं चढ़ाना चाहिए। इसके बजाए आप शिव जी को चंदन का तिलक लगा सकते हैं। ये काफी शुभ माना जाता है।

    3. शंख से जल चढ़ाना

    पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान शिव ने शंखचूड़ नाम के असुर का वध किया था और शंख को उसी असुर का प्रतीक माना जाता है। इसलिए भगवान शिव की पूजा में शंख वर्जित माना गया है।

    4. तुलसी दल

    शिवजी को तुलसी दल भी अर्पित नहीं करनी चाहिए। शिवपुराण  के अनुसार, जालंधर नाम का असुर भगवान शिव के हाथों मारा गया था। जालंधर को एक वरदान मिला हुआ था कि उसे अपनी पत्नी की पवित्रता की वजह से उसे कोई भी अपराजित नहीं कर सकता है। लेकिन जालंधर को मरने के लिए भगवान विष्णु को जालंधर की पत्नी तुलसी की पवित्रता को भंग करना पड़ा। अपने पति की मौत से नाराज तुलसी ने भगवान शिव का बहिष्कार कर दिया था। इसलिए शिव पूजा में तुलसी का प्रयोग नहीं किया जाता है।

    5. केतकी, कनेर और कमल का फूल

    शास्त्रों की मानें तो शिवलिंग पर केतकी का फूल चढ़ाने की मनाही है। इसके अलावा कनेर और कमल का फूल भी नहीं चढ़ाना चाहिए। शिवलिंग पर लाल रंग के फूल भी नहीं चढ़ाए जाते हैं।


    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather