Breaking News

  • एशियाई खेल-2026 : हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ के नकद पुरस्कारों की घोषणा
  • HPRCA : रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • कांगड़ा पुलिस का एक्शन : साई यूनिवर्सिटी बैंड के समीप दो तस्कर चिट्टे के साथ गिरफ्तार
  • मंडी जिला में 1600 पदों पर भर्ती : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग-इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • कांगड़ा में विदेश में नौकरी का बढ़िया मौका : 10वीं पास के लिए मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट और रिटर्न एयर टिकट की सुविधा
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल

हिमाचल: H3N2 की दस्तक के बाद अलर्ट, बढ़ेगी टेस्टिंग, मास्क को एडवाइजरी

ewn24news choice of himachal 28 Mar,2023 9:54 pm

    अब 92 की जगह 150 सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग को भेजने का फैसला

    शिमला। देश भर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हिमाचल में भी कोरोना के मामले बढ़े हैं और नए वायरस H3N2 का मामला भी कांगड़ा जिला में एक बच्ची में पाया गया है। नए वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। वायरस को डिटेक्ट करने के लिए टेस्ट बढ़ाने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। प्रदेश में अब 92 की जगह 150 सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे। विभाग ने अस्पतालों व भीड़भाड़ वाली जगहों में मास्क लगाने के एडवाइजरी भी जारी की है।

    बजट सत्र: हिमाचल में नई पंचायतों के लिए पंचायत चौकीदार का पद नहीं सृजित

    स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि वायरस से बचाव के लिए एहतियात बरतने की जरूरत है। कोविड अनुरूप व्यवहार बहुत जरूरी है। मास्क लगाने के साथ समय-समय पर हाथ धोने जरूरी है। वायरस की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई है और सभी को अलर्ट होकर काम करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
    शिमला: HRTC बस में लगी आग, स्कूल के बच्चों को छोड़कर आ रही थी वापस

    वहीं, हिमाचल सरकार में स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी ने बताया कि प्रदेश के सभी जिला सीएमओ और बीएमओ से मीटिंग की गई है और नए वायरस को डिटेक्ट करने के लिए टेस्ट की संख्या बढ़ाने के निर्देश ज़ारी किए गए हैं। इसके अलावा ICMR की नई गाइडलाइंस को भी जारी कर दिया है। इसके अलावा अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों व अन्य लोगों को मास्क लगाने के एडवाइजरी जारी की गई है आईसीएमआर की नई गाइडलाइंस में भी भीड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने की सलाह दी गई है, जिससे वायरस को फैलने से रोका जा सके।

    [embed]
    [/embed]

     

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather