Breaking News

  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित
  • HPRCA : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित-यहां देखें

बजट सत्र: हिमाचल में नई पंचायतों के लिए पंचायत चौकीदार का पद नहीं सृजित

ewn24news choice of himachal 28 Mar,2023 6:16 pm

    2020 में प्रदेश में 412 नई ग्राम सभाओं का किया है गठन

    शिमला। पूर्व प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान वर्ष 2020 में हिमाचल में 412 नई ग्राम सभाओं का गठन किया गया है। इन ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से नए पंचायत भवन का निर्माण किया जा रहा है। हिमाचल विधानसभा लोक लेखा समिति के सुझाव के अनुसरण में संबंधित ग्राम पंचायत से भूमि के राजस्व दस्तावेज प्राप्त होने उपरांत विभाग द्वारा नवगठित कुल 412 में से 287 ग्राम पंचायतों को अनुदान राशि जारी की गई है, जिनमें से 5 ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष 282 ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

    हिमाचल कैबिनेट बैठक की अगली तिथि तय, इस दिन होगी

    नवगठित 125 ग्राम पंचायतों में भूमि संबंधी राजस्व दस्तावेज प्राप्त न होने के फलस्वरूप इन ग्राम पंचायतों को निर्माण राशि जारी नहीं की जा सकी है। यह जानकारी बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल के लिखित सवाल के जवाब में पंचायती राज मंत्री ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुहैया करवाई है।
    शिमला: HRTC बस में लगी आग, स्कूल के बच्चों को छोड़कर आ रही थी वापस

    जानकारी में बताया गया कि नवसृजित ग्राम पंचायतों के लिए सरकार द्वारा पंचायत सचिव के पद सृजित किए गए हैं, जिन पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है और नवगठित ग्राम पंचायतों के लिए पंचायत चौकीदार की श्रेणी के पद को सरकार द्वारा सृजित नहीं किया गया है। प्रदेश की नवगठित 412 ग्राम पंचायतों के प्रति तीन पंचायतों पर एक तकनीकी सहायक की दर से इस श्रेणी के जिला परिषद काडर में कुल 124 पद सृजित किए गए। इस श्रेणी के नियुक्ति एवं सेवा शर्ते नियम 2020 में अंकित प्रावधानों के तहत सीधी भर्ती द्वारा भरने संबंधी मामला विचाराधीन है।

    उक्त के अतिरिक्त प्रदेश में नवगठित ग्राम पंचायतों के लिए तीन पंचायतों पर एक ग्राम रोजगार सेवक की दर से कुल 124 पद सृजित किए गए हैं, जिन्हें भरने की प्रक्रिया जारी है।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather