Breaking News

  • एशियाई खेल-2026 : हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ के नकद पुरस्कारों की घोषणा
  • HPRCA : रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • कांगड़ा पुलिस का एक्शन : साई यूनिवर्सिटी बैंड के समीप दो तस्कर चिट्टे के साथ गिरफ्तार
  • मंडी जिला में 1600 पदों पर भर्ती : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग-इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • कांगड़ा में विदेश में नौकरी का बढ़िया मौका : 10वीं पास के लिए मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट और रिटर्न एयर टिकट की सुविधा
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल

शिमला: HRTC बस में लगी आग, स्कूल के बच्चों को छोड़कर आ रही थी वापस

ewn24news choice of himachal 28 Mar,2023 5:41 pm

    पूजारली से सवारियां लेकर जा रही थी पुराना बस स्टैंड

    शिमला। राजधानी शिमला में लिफ्ट के समीप एचआरटीसी (HRTC) की बस नंबर एचपी 63-6776 में अचानक आग लग गई। यह बस पूजारली से पुराना बस स्टैंड जा रही थी। बस यात्रियों से पूरी तरह से भरी थी। बस लिफ्ट के समीप जैसे ही सवारियों को उतारने के लिए रुकी तो इंजन में आग लग गई। देखते ही देखते बस से धुएं की लपटें निकलने लगी।

    हिमाचल कैबिनेट बैठक की अगली तिथि तय, इस दिन होगी

    बस में अफरा-तफरी मच गई और सभी सवारियां समय रहते नीचे उतर गईं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
    HPPSC: असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी और कंप्यूटर प्रोग्रामर पर्सनैलिटी टेस्ट का रिजल्ट घोषित

    एचआरटीसी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एचआरटीसी के उप मंडलीय प्रबंधक देवा सेन नेगी ने बताया है कि यह बस स्कूल के बच्चों को छोड़ने गई थी और पूजारली से सवारियां लेकर वापस बस स्टैंड की ओर आ रही थी। लिफ्ट के समीप चालक ने जैसे ही सवारियों को उतारने के लिए बस को रोका तो बस के इंजन में आग लग गई। उन्होंने कहा कि यह आग शॉर्ट सर्किट होने से लगी है। आग से बस को तो नुकसान हुआ है, लेकिन सभी सवारियां सुरक्षित हैं।

    [embed]
    [/embed]

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather