Breaking News

  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल
  • हिमाचल में सरकारी नौकरी : HPPSC ने कृषि विकास अधिकारी के पदों पर निकाली भर्ती
  • हिमाचल में भारी से बहुत भारी और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी-डिटेल में जानें
  • देहरा के दरकाटा के नितिन कुमार की करें मदद, गंभीर किडनी बीमारी से हैं पीड़ित
  • HPRCA : साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 68 उम्मीदवार चयनित
  • मैक्लोडगंज : विदेशी नागरिकों के C-Form न भरने पर गेस्ट हाउस और होमस्टे के खिलाफ FIR
  • कांगड़ा : सुदहेड़ खास में पुलिस ने रोकी ऑल्टो कार, 5.92 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार
  • ऑटो कंपोनेंट निर्माता प्रतिष्ठित कंपनी में अप्रेंटिसशिप का मौका, ITI मंडी में 25 सितंबर को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव

नादौन : टिप्पर और स्कूटी में जोरदार टक्कर, एक युवक की टांडा में मौत, 2 जख्मी

ewn24news choice of himachal 24 Nov,2022 5:18 pm

    चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

    नादौन। हमीरपुर जिला के नादौन शहर में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां पर बुधवार रात एक टिप्पर और स्कूटी में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत गई वहीं तीन अन्य गंभीर रूप में घायल हुए हैं। स्कूटी पर तीन लोग सवार थे और किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।

    कुल्लू : ब्यास में मिला छात्रा का शव, जिया पुल से लगाई थी छलांग

    जानकारी के अनुसार बजरी से भरा हुआ टिप्पर (HP-83 A 1268) नादौन शहर में नेशनल हाईवे से गुजर रहा था। पीछे से आ रही एक अप्लाइड फॉर स्कूटी टिप्पर के पिछले टायर से टकरा गई। हादसे में स्कूटी पर सवार अजय कुमार निवासी गांव डोडरू सिल्ह, अश्वनी कुमार निवासी गांव दबकेड़ मझीण और संदीप कुमार बुरी तरह घायल हो गए।
    हिमाचल में घर बनाना अब और भी महंगा, सीमेंट कंपनियों ने बढ़ाए दाम

    तीनों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया। स्कूटी चालक अजय कुमार ने मेडिकल कॉलेज टांडा में दम तोड़ दिया, वहीं अश्वनी कुमार को उसके परिजन होशियारपुर में उपचार के लिए ले गए हैं जहां वह उपचाराधीन है।
    कुल्लू : सड़क से बाहर निकली HRTC की बस-खाई में गिरने से बची, 40 यात्री थे सवार

    पुलिस ने इस आरोप में टिप्पर चालक किशोरी लाल निवासी दाहड़ पालमपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ योगराज चंदेल ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि स्कूटी चालक ने यदि हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच जाती।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather