Breaking News

  • नूरपुर में 'एंटी-चिट्टा अभियान : नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार, कोटपा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
  • हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूती को लेकर बड़ा फैसला, एक प्लान तैयार
  • HPPSC ने SET-2026 का रिजल्ट किया घोषित, यहां देखें
  • बोह क्षेत्र के बेघर परिवारों का दुख बांटने पहुंचे सीएम सुक्खू, मकान निर्माण के लिए मिलेंगे साढ़े 7 लाख
  • हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट-3 दिन कहां हो सकती भारी से बहुत भारी बारिश-जानें
  • हिमाचल में कारगिल के रणबांकुरों के शौर्य और बलिदान को किया नमन
  • हिमाचल में जेबीटी शिक्षकों को टीजीटी के पदों पर दी जाएगी पदोन्नति, सीएम सुक्खू का ऐलान
  • चंबा पत्तन में मिली युवक की देह, ज्वालामुखी क्षेत्र के पट्टियार का था रहने वाला
  • हिमाचल प्रदेश ने फ्रंटरनर श्रेणी में बनाई जगह, तीसरा स्थान किया हासिल
  • मुख्यमंत्री सुक्खू ने विदेश से MBBS करने वाले स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष करने के दिए निर्देश

हिमाचल में घर बनाना अब और भी महंगा, सीमेंट कंपनियों ने बढ़ाए दाम

ewn24news choice of himachal 23 Nov,2022 7:02 pm

    शिमला। हिमाचल में घर बनाना और भी महंगा हो गया है क्योंकि सीमेंट के दाम बढ़ते जा रहे हैं। जी हां, सीमेंट कंपनियों ने फिर से दाम बढ़ा दिए हैं। हिमाचल में सीमेंट के दाम पांच रुपए बढ़ा दिए हैं और आने वाले समय में भी इतनी ही मूल्य वृद्धि करने की तैयारी कर ली है।

    कुल्लू : सड़क से बाहर निकली HRTC की बस-खाई में गिरने से बची, 40 यात्री थे सवार

    अब प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सीमेंट का एक बैग 460 रुपये में उपलब्ध रहेगा। प्रदेश की तीनों सीमेंट कंपनियों ने सीमेंट मूल्य वृद्धि कर दी है, लेकिन उद्योग विभाग की ओर से मूल्य वृद्धि करने के संबंध में कोई पूछताछ नहीं की है। चंबा सहित दूर दराज क्षेत्रों में सीमेंट का एक बैग 455 रुपये में बिक रहा है। सीमेंट कंपनियों ने बिना कोई कारण बताए सीमेंट में मूल्य वृद्धि लागू कर दी है।
    काजा सड़क एनएच-505 वाहनों की आवाजाही के लिए बंद

    सीमेंट डीलरों के पास सीमेंट खरीदने के लिए पहुंच रहे भवन निर्माण करने वालों को नए मूल्य पर सीमेंट मिल रहा है। देखने में आया है कि प्रदेश की तीनों सीमेंट कंपनियां हर वर्ष पहले पांच रुपये और उसके बाद इतनी ही धनराशि में सीमेंट का मूल्य बढ़ाती है।
    शिमला : टूटीकंडी-मैहली बाईपास रोड पर ट्रक पलटा, लगा लंबा जाम

    इससे पहले 17 जनवरी को सीमेंट कंपनियों ने तेरह रुपये की मूल्य वृद्धि की थी। उसके बाद बजट सत्र के दौरान विधानसभा में सीमेंट मूल्य वृद्धि का मामला गूंजा था। प्रदेश सरकार की ओर से हस्तक्षेप करने पर सीमेंट कंपनियों ने कुछ दिनों के लिए सीमेंट का मूल्य पांच रुपये घटाया था।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather