Breaking News

  • चंबा के उच्च विद्यालय जटकरी में स्वतंत्रता दिवस की धूम, नारी अदालत ग्रुप ने स्कूल लिया गोद
  • 80 करोड़ की संपत्ति दान करने वाले डॉ राजेन्द्र कंवर स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित, सीएम सुक्खू ने सराहा
  • सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की बड़ी बात, बड़सर में बोले, BPL सूची जैसी है, वैसी ही रहेगी
  • हिमाचल के Gen Z से सीएम सुक्खू की अपील, उनके कार्यकाल में किसी भी भर्ती परीक्षा में पेपर नहीं हुआ लीक
  • हिमाचल में इन आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा संशोधित पारिश्रमिक, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
  • HPBOSE ने शुरू की स्टेट ओपन स्कूल परीक्षा की तैयारियां, शिक्षकों से मांगे ऑनलाइन आवेदन
  • नाहन में 10वीं, 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, इन 500 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार
  • हिमाचल के इन कर्मचारियों और पेंशनर के एरियर को लेकर बड़ी अपडेट, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
  • RNT स्कूल रैंखा में देशभक्ति के जज्बे के साथ गूंजा राष्ट्रगान, छात्रों ने शहीदों के बलिदान को किया नमन
  • सीएम सुक्खू के बड़े ऐलान : वन मित्रों का मानदेय बढ़ा, 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी

सिरमौर : गाय को बचाते हुए हाइड्रा मशीन से टकराई कार, युवक की मौत

ewn24news choice of himachal 17 Nov,2022 8:06 pm

    पांवटा साहिब में भूपपुर के पास पेश आया हादसा

    पांवटा साहिब। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में भूपपुर के पास एक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में शिलाई निवासी युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    हिमाचल में याद किए शेर-ए-पंजाब लाला लाजपत राय, शिमला में दी श्रद्धांजलि

    हादसे के चश्मदीद केशव चौहान शुभखेड़ा निवासी पांवटा साहिब ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे जब यह अपने दोस्त नितिन पुंडीर के साथ गाड़ी में बातापुल से पांवटा की तरफ आ रहा था तो रास्ते में स्विफ्ट कार (एचपी- 85- 5656) उनकी गाड़ी के आगे चल रही थी।
    जब मिले कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी ...

    भूपपुर के पास स्विफ्ट कार के आगे अचानक गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में चालक ने कार को रोड से बाहर की तरफ काट दिया तथा कार रोड से बाहर खड़ी हाइड्रा के टायर से टकरा गई। टायर में टकराने के बाद कार घूमकर उल्टी दिशा में हो गई तथा चालक खिडकी से बाहर गिर गया।
    केशव तुरंत वहां पहुंचा और दोस्त की मदद से उसने चालक को पांवटा अस्पताल पहुंचाया। चालक की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए देहरादून ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

    Good News: हिमाचल की हसीन वादियों के दीदार को पहुंच रहे पर्यटक

    चालक युवक की पहचान शिलाई क्षेत्र के भटनोल गांव निवासी कमल के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अशोक चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook \Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather