पच्छाद विधानसभा के 27,261 लोग जनजातीय आरक्षण के दायरे में
शिमला। सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे है। गिरिपार को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा भी मिल गया है। हाटी समुदाय पांच दशकों से जनजातीय दर्जा देने की मांग कर रहा था। इस फैसले के बाद 1 लाख 59 हज़ार 716 लोगों को फायदा मिलेगा। 389 गांव इसके दायरे में आएंगे।
Breaking : हिमाचल कैबिनेट – SMC शिक्षकों और चौकीदारों को बड़ा तोहफा
केंद्रीय जनजातीयविभाग ने हिमाचल सरकार की ओर से भेजे गए ड्राफ्ट को पहले ही मंजूरी दे दी थी जिसको बीते कल कैबिनेट ने मंजूरी दे दी गई है। 1967 में जोनसार बाबर को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा दे दिया गया था, लेकिन गिरीपार का क्षेत्र वंचित रह गया था। 55 साल बाद 14 जातियों को इसका लाभ मिलेगा।
हाटी समुदाय की 154 पंचायतों को इसका लाभ मिलेगा। हाटी समुदाय से 91 हजार 446 अनुसूचित जाति के लोगों को इससे अलग रखा गया है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर ज़िले के 1 लाख 59716 आबादी को मिलेगा। सिरमौर ज़िले के चार विधानसभा पच्छाद के 27,261 रेणुका के 50475 सिलाई 60,775 व पांवटा साहिब 25,323 के लोग जनजातीय आरक्षण के दायरे में शामिल होंगे।
इस क्षेत्र के तहत 91,446 लोग अब क्षेत्र में अनुसूचित जाति के लोग रह गए हैं। हालांकि अनुसूचित जाति के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। अब देखना होगाकि चुनावों से ठीक पहले भाजपा के इस मास्टर स्ट्रोक का किसको फ़ायदा मिलेगा। सबसे ज्यादा लाभ शिलाई विधानसभा क्षेत्र को मिलेगा।
लंपी से जंग लड़ रहा गौवंश : लावारिस पशुओं की सुध लेने वाला कोई नहीं
हिमाचल में रजिस्टर नंबर 26, महिलाओं के ये 24 गुनहगार-एक पर 25 केस
आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर, ता जा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें