Breaking News

  • हिमाचल की राजनीति के धुरंधर और पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया नहीं रहे, 87 वर्ष की आयु में निधन
  • एशियाई खेल-2026 : हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ के नकद पुरस्कारों की घोषणा
  • HPRCA : रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • कांगड़ा पुलिस का एक्शन : साई यूनिवर्सिटी बैंड के समीप दो तस्कर चिट्टे के साथ गिरफ्तार
  • मंडी जिला में 1600 पदों पर भर्ती : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग-इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • कांगड़ा में विदेश में नौकरी का बढ़िया मौका : 10वीं पास के लिए मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट और रिटर्न एयर टिकट की सुविधा
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक

शिमला : पब्बर नदी में नहाने उतरे दो दोस्त गहरे पानी में डूबे, बुझ गए दो घरों के चिराग

ewn24 news choice of himachal 26 Aug,2026 7:11 pm


    रोहड़ू। शिमला जिला के रोहड़ू उपमंडल में दुखद घटना सामने आई है। पब्बर नदी में नहाने के दौरान दो 16 वर्षीय छात्र डूब गए। दोनों की बॉडी भी बरामद कर ली गई हैं।

    स्थानीय लोगों, एनडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन के संयुक्त बचाव अभियान के बाद दोनों किशोरों के पार्थिव शरीर नदी से बाहर निकाले जा सके।

    उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रोहड़ू धर्मेश रामौत्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक छात्रों की पहचान 16 वर्षीय शिवेन रोशन (पुत्र शिशु पाल, निवासी करासा) और 16 वर्षीय सक्षम (पुत्र राजदेव, निवासी बनोटी) के रूप में हुई है। दोनों छात्र पब्बर नदी में नहाने गए थे, तभी अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण यह हादसा हो गया।

    हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। बचाव अभियान के दौरान कोटडु (करासा) के स्थानीय निवासी मंगत राम डोगरा ने पहले छात्र का शव नदी से बाहर निकाला, जबकि दूसरे छात्र का शव एनडीआरएफ की टीम के सहयोग से बरामद किया गया।

    एसडीएम धर्मेश रामौत्रा ने बताया कि प्रशासन की ओर से नियमानुसार दोनों पीड़ित परिवारों को फौरी राहत राशि प्रदान कर दी गई है और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया गया है। इस दुखद घटना के बाद से पूरे रोहड़ू क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं प्रशासन ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather