Breaking News

  • हिमाचल की राजनीति के धुरंधर और पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया नहीं रहे, 87 वर्ष की आयु में निधन
  • एशियाई खेल-2026 : हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ के नकद पुरस्कारों की घोषणा
  • HPRCA : रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • कांगड़ा पुलिस का एक्शन : साई यूनिवर्सिटी बैंड के समीप दो तस्कर चिट्टे के साथ गिरफ्तार
  • मंडी जिला में 1600 पदों पर भर्ती : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग-इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • कांगड़ा में विदेश में नौकरी का बढ़िया मौका : 10वीं पास के लिए मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट और रिटर्न एयर टिकट की सुविधा
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक

नूरपुर सिविल अस्पताल को मिले पांच नए विशेषज्ञ डॉक्टर, विधायक और पूर्व विधायक ने जताया आभार

ewn24 news choice of himachal 15 Sep,2026 4:05 pm


    ऋषि महाजन/ नूरपुर। सिविल अस्पताल नूरपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ करते हुए पांच नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है।

    स्थानीय विधायक रणबीर सिंह निक्का द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी का मुद्दा कई बार उठाए जाने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए यह नियुक्तियां की हैं।

    नूरपुर सिविल अस्पताल में नियुक्त किए गए इन पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों में दो बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता भाटिया और डॉ. पायल ठाकुर, दो स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आरुषि और डॉ. अर्चना, तथा एक मनोचिकित्सक विशेषज्ञ डॉ. सिमंत मल्होत्रा शामिल हैं।

    विधायक रणबीर सिंह निक्का ने इन नियुक्तियों के लिए स्वास्थ्य मंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इन चिकित्सकों के आने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नजदीकी अस्पताल में ही मिल सकेंगी और उन्हें विशेषज्ञ उपचार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

    उन्होंने यह भी कहा कि नूरपुर की जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकताओं में है, जिससे विशेष रूप से बच्चों, महिलाओं और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के उपचार में बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करने के प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे।

    वहीं, पूर्व विधायक अजय महाजन ने भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया है। हाल ही में शिमला में नगर परिषद नूरपुर के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी, जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति और गौशाला के लिए 40 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather