Breaking News

  • कांगड़ा के बालकरूपी में सनसनी : सैर पर निकले एक्स-सर्विसमैन को बीच रास्ते में मारी गोली
  • जानिए क्यों खास है शिमला के जाखू का दशहरा : संजीवनी की तलाश करते समय रुके थे बजरंगबली
  • शगुन की खुशियां मातम में बदलीं : अनियंत्रित होकर नदी में गिरी कार-तीन की जान गई-4 अस्पताल में भर्ती
  • संजौली से रामपुर और रिकांगपिओ के लिए 21 अक्तूबर से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें पूरा शेड्यूल और समय
  • मंडी : तंग बाजारों और दुकानों में पटाखों की बिक्री पर रोक, सिर्फ 'छोटा पड्डल मैदान' में ही बिकेंगे पटाखे
  • सुजानपुर के स्टोन क्रशर में नौकरी का मौका : ड्राइवर और जेसीबी ऑपरेटर के भरे जाएंगे पद, 21 को होंगे इंटरव्यू
  • RNT पब्लिक हाई स्कूल रैंखा में धूमधाम से मनाई दुर्गा अष्टमी, भक्तिमय गीतों और जयकारों से गूंजा प्रांगण
  • HPRCA : फाइन आर्ट्स शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 82 उम्मीदवार चयनित
  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी

हिमाचल का जवान शहीद, राजगढ़ के पालू गांव के निवासी थे प्रवीण शर्मा

ewn24 news choice of himachal 11 Aug,2024 7:17 pm

     अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में पाई शाहदत


    राजगढ़। हिमाचल के सिरमौर जिला के राजगढ़ क्षेत्र का जवान लांस नायक प्रवीण शर्मा जम्मू-कश्मीर में शहीद हुआ है।

    हिमाचल सरकार की वजह से धीमा पड़ा दो रेलवे लाइन का कार्य-देने हैं 1497 करोड़

     

    राजगढ़ क्षेत्र के पालू गांव के जवान लांस नायक प्रवीण शर्मा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के कोकरनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देकर वीरगति को प्राप्त हुए। 


    शिमला : संजौली कॉलेज में SFI का हंगामा, प्रिंसिपल ऑफिस में गरमाया माहौल


    ewn24 news Choice of Himachal लांस नायक प्रवीण शर्मा को नमन करता है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है। 


    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लांस नायक प्रवीन शर्मा (26) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवदेनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने शहीद के परिवारजनों की हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। 

    डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भी शहीद के परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। 

    डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि शहीद की पार्थिव देह सोमवार सुबह चंडीगढ़ पहुंचेगी। प्रशासन द्वारा चंडीगढ़ से पार्थिव देह को लाने के लिए एंबुलेंस का प्रबंध किया गया है।

    उन्होंने कहा कि इस संबंध में उपमंडलाधिकारी राजगढ़ को भी उचित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सोमवार को पैतृक गांव हब्बन में सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

    लांस नायक प्रवीन शर्मा 10 अगस्त को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में ऑपरेशन रक्षक के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए। वह वन पैरा स्पेशल फोर्स में तैनात थे।



    हिमाचल के जुड़ी हर बड़ी खबर पाएं अपने फोन पर, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ 



    शिमला : बेरोजगार शारीरिक शिक्षक बोले- भर्ती प्रक्रिया करो शुरू, नहीं तो देंगे धरना



    शिमला : संजौली कॉलेज में SFI का हंगामा, प्रिंसिपल ऑफिस में गरमाया माहौल 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather