T-20 सीरीज : आखिरी बॉल पर रिंकू सिंह का छक्का नहीं हुआ मान्य, फिर भी जीता भारत
ewn24news choice of himachal 24 Nov,2023 4:58 am
पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट से हराया
विशाखापट्टनम। भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट से हराया। मैच काफी रोचक रहा और मैंने आखिरी गेंद तक गया। आखिरी बॉल पर भारत को एक रन चाहिए था। रिंकू सिंह ने छक्का जड़ दिया, लेकिन छक्का मान्य नहीं हुआ। क्योंकि बॉल नो बॉल थी।
आखिरी ओवर में सीन एबॉट के ओवर में तीन विकेट गिरीं। अक्षर पटेल कैच एंड बोल्ड हुए। रवि बिश्नोई और ए सिंह रन आउट हुए। आखिरी गेंद पर रिंकू सिंह ने छक्का जड़ दिया। पर बॉल नो बॉल थी। ऐसे में भारत ने 209 रन बनाकर मैच जीत लिया।
पहले बल्लेबाजी करते ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 208 रन बनाए। जोश इंग्लिश ने 50 गेंद पर ताबड़तोड़ 110 रन बनाए। एस स्मिथ ने 41 गेंद पर 52 रन बनाए। पी कृष्णा और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट ली। एक रन आउट हुआ।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की टीम ने 19.5 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य पूरा कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंद पर 80 रन बनाए। ईशान किशन ने 39 गेंद पर 58 व यशस्वी जयसवाल ने 8 गेंद पर 21 रन जड़े। रिंकू सिंह ने 14 गेंद पर 28 रन बनाए। तनवीर सांघा ने दो विकेट झटके। एम शॉर्ट और एस एबॉट व जेसन बेहरेनडॉर्फ ने एक एक विकेट ली। तीन रन आउट हुए।