पालमपुर। कांगड़ा जिला के पालमपुर में देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। मामले में पुलिस ने होटल संचालक सहित तीन लोगों को पकड़ा है। साथ ही दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है।
बता दें कि मैंझा-परौर सड़क मार्ग स्थित एक होटल में देह व्यापार के धंधे की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला पर्दाफाश करने की योजना बनाई। स्थानीय गवाहों के साथ पुलिस स्टेशन पालमपुर की एक टीम द्वारा छापा मारा गया। छापे के दौरान 03 व्यक्ति अनैतिक तस्करी के अवैध व्यापार में पाए गए। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार किया गया।
इनकी पहचान त्रिलोक चंद (43) पुत्र मिलाप चंद निवासी लोअर मैंझा पोस्ट ऑफिस मैंझा तहसील पालमपुर, प्रवीण कुमार (38) पुत्र मनोहर लाल निवासी गांव पतरोडक पोस्ट ऑफिस पुन्नर तहसील पालमपुर और अश्वनी कुमार (38) पुत्र बाबू राम निवासी गरला सरकारी भवारना पालमपुर के रूप में हुई है।
पुलिस कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं को रेस्कूय किया। सभी आरोपियों को रेड मैंगो होटल लोअर मैंझा से पालमपुर पुलिस स्टेशन के इंदर सिंह द्वारा गिरफ्तार किया गया। डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है।