Breaking News

  • जवाली : ग्रामीणों ने पकड़े चेन स्नैचर, दो दिन में तीन वारदातों को दिया था अंजाम
  • पंडोह डैम में बढ़ा जलस्तर : किसी भी समय छोड़ा जा सकता है पानी
  • मंडी : सुंदरनगर जा रहे बाइक सवार गाड़ी से टकराए, एक युवक की गई जान
  • हिमाचल की बेटी क्रिकेटर रेणुका ठाकुर को दी जाएगी एक करोड़ की सम्मान राशि
  • दुकान की सीमा से बाहर न रखें सामान, जसूर पहुंचे डीएसपी नूरपुर-दिए ये निर्देश
  • बीटेक और ITI युवाओं के लिए रोजगार का मौका : हमीरपुर में 10 नवंबर को इंटरव्यू
  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैहल की छात्राओं ने जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में मारी बाजी
  • कांगड़ा : कच्छियारी बाई पास फोरलेन पर चिट्टे के साथ पकड़ा नशा तस्कर
  • कंडवाल चरस मामला : जवाली का कुख्यात तस्कर शुभकर्ण चंडीगढ़ से गिरफ्तार
  • पच्छाद में मुख्यमंत्री की विशाल जनसभा जल्द, किए जाएंगे करोड़ों के लोकार्पण व शिलान्यास

प्रतिभा सिंह ने किया जीत का दावा, बोलीं - विधायक चुनेंगे अपना नेता

ewn24news choice of himachal 07 Dec,2022 10:53 pm

    शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के नतीजे 8 दिसंबर यानी कल सामने आने वाले हैं। नतीजों से एक दिन पहले हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिलने जा रहा है।

    हिमाचल विस चुनाव: मतगणना को तैयारियां पूरीं-10 हजार कर्मी देंगे सेवाएं

    मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर किए गए सवाल के जवाब में प्रतिभा सिंह ने कहा कि चुने हुए विधायक ही अपने नेता को चुनेंगे। उन्होंने कहा कि विधायक ही यह तय करेंगे कि उन्हें होली लॉज के साथ जाना है या किसी और नेता के साथ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर कांग्रेस में कोई लड़ाई नहीं है।

    हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश का विकास के लिए बेहतरीन काम किया। जनता आज भी वीरभद्र सिंह के साथ चलना चाहती है।

    उन्होंने कहा कि चुनावों में भी वीरभद्र सिंह के नाम और काम पर पार्टी को वोट मिले। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी वीरभद्र सिंह के नाम पर जनता को विश्वास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आकर वीरभद्र मॉडल को आगे बढ़ाने का काम करेगी।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather