Breaking News

  • शगुन की खुशियां मातम में बदलीं : अनियंत्रित होकर नदी में गिरी कार-तीन की जान गई-4 अस्पताल में भर्ती
  • संजौली से रामपुर और रिकांगपिओ के लिए 21 अक्तूबर से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें पूरा शेड्यूल और समय
  • मंडी : तंग बाजारों और दुकानों में पटाखों की बिक्री पर रोक, सिर्फ 'छोटा पड्डल मैदान' में ही बिकेंगे पटाखे
  • सुजानपुर के स्टोन क्रशर में नौकरी का मौका : ड्राइवर और जेसीबी ऑपरेटर के भरे जाएंगे पद, 21 को होंगे इंटरव्यू
  • RNT पब्लिक हाई स्कूल रैंखा में धूमधाम से मनाई दुर्गा अष्टमी, भक्तिमय गीतों और जयकारों से गूंजा प्रांगण
  • HPRCA : फाइन आर्ट्स शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 82 उम्मीदवार चयनित
  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर

शिमला : टीका न मिलने से चली गई जान, बेटी बोली-बजट में नहीं था इंजेक्शन खरीदना

ewn24 news choice of himachal 19 Jan,2025 3:20 am


    आईजीएमसी में नहीं मिला इंजेक्शन


    शिमला। हिमाचल के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी  (IGMC) शिमला में कैंसर मरीज को इंजेक्शन नहीं मिलने से मौत का मामला तूल पकड़ रहा है। मृतक की बेटी ने सोशल मीडिया के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, विपक्ष ने भी सरकार को आड़े हाथ लिया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग में यह कैसा व्यवस्था परिवर्तन कर रहे हैं, जहां मरीजों को उपचार न मिलने पर मौत हो रही है।


    हिमाचल : 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा की फाइनल डेट शीट जारी 




    क्या कहना के मृतक की बेटी का

    मृतक की बेटी जाह्नवी शर्मा का कहना है कि सरकार की तरफ से हिमकेयर का पैसा जमा न होने पर उसके पिता को कैंसर के इलाज के लिए IGMC से इंजेक्शन नहीं मिला। एक महीने तक डॉक्टरों ने टाल मटोल की और बाहर से इंजेक्शन खरीदना उनके बजट में नहीं था, जिसके चलते पिता की मृत्यु हो गई है।


    क्या बोले नेता प्रतिपक्ष

    वहीं, मरीज की मृत्यु को विपक्ष ने हत्या करार देते हुए इसकी जांच की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग में यह कैसा व्यवस्था परिवर्तन कर रहे हैं, जहां मरीजों को उपचार न मिलने पर मौत हो रही है। शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि दो साल में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चरमरा गई है। कैंसर मरीज को हिमकेयर सुविधा न मिलने पर मौत हो गई है। पीड़ित की बेटी जाह्नवी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने दर्द को देश और प्रदेश के सामने रखा है।


    सावधान : 8वें वेतन आयोग के नाम पर धोखाधड़ी, खाता हो जाएगा खाली  




     पीड़ित कैंसर के रोगी थे और आईजीएमसी में इलाज चल रहा था। 1 महीने तक इंजेक्शन के लिए परिवार घूमता रहा, लेकिन इंजेक्शन नहीं दिया गया। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि हिमकेयर का पैसा नहीं मिला है, ऐसे में सरकारी खर्च पर इंजेक्शन नहीं दिया जा सकता।


    हिमाचल में इस दिन कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना




     परिवार ने पैसे जोड़े लेकिन तब तक पीड़ित की मौत हो गई। मुख्यमंत्री कहते फिरते हैं कि भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य में प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया, लेकिन सही मायने में वर्तमान कांग्रेस सरकार ने दो साल में प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया है और गरीबों को मुफ्त इलाज से ही वंचित कर दिया है। सरकार गरीबों के साथ अमानवीय दृष्टिकोण अपना रही है।

    वहीं, प्रदेश में सीमेंट के दामों में पांच रुपए की बढ़ोतरी को लेकर जयराम ठाकुर ने कांग्रेस को याद दिलाया कि विपक्ष में रहते मुकेश अग्निहोत्री हल्ला करते हुए सांठ गांठ के आरोप लगाते थे लेकिन अब इनकी क्या सांठ गांठ हैं बताएं? जयराम ठाकुर ने कहा कि सीमेंट के दामों में महीने में दो दो बार बढ़ोतरी हो रही है लेकिन सरकार कीमतों को कम करने में नाकाम हैं।




    हिमाचल लोक सेवा आयोग ने घोषित किया यह फाइनल रिजल्ट 




    हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती, 1296 आवेदन रद्द- लिस्ट जारी




    हिमाचल : SOS के तहत ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई 




    हमीरपुर :  सेना भर्ती फिजिकल टेस्ट 17 से, मोबाइल फोन पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather