Breaking News

  • नूरपुर में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
  • HP बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट की तैयारी तेज : 16 अप्रैल से शुरू होगा दूसरे चरण का मूल्यांकन
  • ITI मंडी में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव : 26,500 रुपए तक वेतन के साथ मिलेगी कई सुविधाएं
  • पालमपुर में फिर आई सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, इस बार भरे जाएंगे 120 पद
  • HPBOSE से संबद्ध निजी स्कूलों में अब सिर्फ बोर्ड की किताबें
  • ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के 100 पदों पर निकली भर्ती, हमीरपुर में होंगे इंटरव्यू
  • सरकाघाट में दिल दहलाने वाली घटना : तेजधार हथियार से वार कर ले ली छात्रा की जान
  • हमीरपुर जिला में फिर से सिक्योरिटी गार्ड के इंटरव्यू, 17 को नादौन में होंगे
  • 21 कुंडीय यज्ञ से गूंजा नूरपुर, विद्वानों ने दिया शांति और सद्भाव का संदेश
  • बंद नहीं होगा 150 साल पुराना नूरपुर बॉयज स्कूल, सरकार ने मर्जर फैसला लिया वापस

करसोग में पूर्व मंत्री मनसा राम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

ewn24news choice of himachal 15 Jan,2023 10:08 pm

     बेटों कृष्ण राज, महेशराज और प्रदीप कुमार ने दी मुखाग्नि

    करसोग। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मनसा राम का आज राजकीय सम्मान के साथ मंडी जिला के करसोग में अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व मंत्री के पार्थिव शरीर को उनके बेटों कृष्ण राज, महेशराज और प्रदीप कुमार ने मुखाग्नि दी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने करसोग पहुंचकर दिवंगत कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मनसा राम को श्रद्धांजलि दी।
    UPSC ने 111 पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया, करें आवेदन-ये लास्ट डेट

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मनसा राम राज्य के पहले मुख्यमंत्री डॉ़. वाईएस परमार के मंत्रिमंडल में करसोग से सबसे कम उम्र के मंत्री थे। मंत्री और विधायक के तौर पर उन्होंने प्रदेश के विकास में अहम योगदान दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी में मनसा राम की कमी राज्य को हमेशा खलेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मनसा राम हमेशा उनसे मार्गदर्शक के रूप में मिलते थे और उनके साथ अनुभव साझा करते थे। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार और कांग्रेस पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों के साथ अपनी संवेदनाएं साझा कीं।
    हिमाचल और जम्मू के शहीदों को आखिरी सलाम-सेना दी श्रद्धांजलि 


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather