धर्मशाला। अगर आपने डाक जीवन बीमा पॉलिसी ली है और किसी कारण बंद हो गई है तो उसे दोबारा चालू करवाने का मौका है।
अधीक्षक डाकघर धर्मशाला मंडल रविन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि बंद हुई डाक जीवन बीमा पॉलिसियों को पुनः चालू करने के लिए भारतीय डाक विभाग ने 01 मार्च 2025 से 31 मई 2025 तक विशेष अभियान चला रहा है। इसके अंतर्गत डिफॉल्ट राशि में छूट का प्रावधान किया है।
उन्होंने कहा कि 1 लाख तक के रिवाइवल राशि के डिफॉल्ट पर 25 फीसदी अधिकतम 2500 एंड 00, 1 लाख से 3 लाख तक के रिवाइवल राशि के डिफॉल्ट पर 25 प्रतिशत अधिकतम 3000-00 और 3 लाख से अधिक की राशि पर 30 फीसदी अधिकतम 3500-00 की छूट दी जा रही है।
अधिक जानकारी के लिए निकटतम डाकघर व दूरभाष संख्या 01892-226924, 229205 से संपर्क किया जा सकता है।