UGC Net December 2023 रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, कल नहीं होगा घोषित
ewn24news choice of himachal 10 Jan,2024 4:05 am
6 दिसंबर से 19 दिसंबर तक ली थी परीक्षा
नई दिल्ली। यूजीसी नेट दिसंबर 2023 (UGC Net December 2023) रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट है। रिजल्ट 10 जनवरी 2024 यानी कल घोषित नहीं किया जाएगा। यह जानकारी राष्ट्रीय पात्रता एजेंसी (NTA) ने वेबसाइट पर नोटिस जारी कर दी है।
बता दें कि NTA ने 6 दिसंबर से 19 दिसंबर 2023 तक यूजीसी नेट दिसंबर 2023 आयोजित किया था। यह 83 विषयों में देश में 292 शहरों में लिया गया था। कुल 9 लाख 45 हजार 918 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
एनटीए ने सूचना बुलेटिन में घोषणा की थी कि यूजीसी नेट दिसंबर 2023 का परिणाम 10 जनवरी 2024 को घोषित किया जाएगा। पर चेन्नई और आंध्र प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के कारण, उम्मीदवार के हित में पुनः परीक्षा आयोजित की गई थी।
इसके चलते परीक्षा के अंतिम परिणाम 17 जनवरी 2024 को वेबसाइट https://ugcnet.nta.ac.in पर घोषित किए जाएंगे। अभ्यर्थी किसी प्रकार की जानकारी के लिए NTA के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000/69227700 पर संपर्क कर सकते हैं।
">हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news