Breaking News

  • शिमला : पाकिस्तान के समर्थन में सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, दो युवकों पर FIR
  • मंडी : घर में आता पतला दूध देखकर ठानी, कून की सकीना ठाकुर उसे पूरा करके ही मानी
  • पाकिस्तान ने कुछ ही घंटों में तोड़ दिया सीजफायर, जम्मू-कश्मीर सहित कई इलाकों में हमले
  • IPL 2025 : दोबारा शुरुआत को लेकर जल्द ऐलान कर सकता है BCCI
  • भारत-पाक के बीच युद्धविराम : 12 मई को दोनों देशों के अधिकारी करेंगे चर्चा
  • जम्मू-कश्मीर से कल सकुशल घर पहुंचेंगे 40 हिमाचली छात्र, सीएम का जताया आभार
  • पठानकोट बस अड्डा बंद, जसूर तक आएंगी लंबे रूट की HRTC बसें, मिलेगी शटल सुविधा
  • हिमाचल : ब्लैक आउट के समय सभी बत्तियां बुझा दें, हॉर्न का न करें प्रयोग
  • सोलन : शमलेच में सड़क से लुढ़की कार, हरियाणा को पर्यटकों को आई चोटें
  • हिमाचल मौसम अपडेट, कब तक बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार, जानें

"आप" की खुशी हुई दोगुनी : जालंधर में जीते, परिणीति संग होगी राघव की सगाई

ewn24news choice of himachal 13 May,2023 9:26 pm

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के लिए आज डबल खुशी का मौका है। हो भी क्यों न ... एक तरफ आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद राघव चड्ढा बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ सगाई करने जा रहे हैं और दूसरी तरफ जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आप ने कांग्रेस को धूल चटाकर जबरदस्त जीत हासिल की है।

    जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आप ने कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाई है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू कांग्रेस प्रत्याशी कर्मजीत कौर चौधरी को हराकर जीत अपने नाम कर ली है। जीत पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को झप्पी डालकर बधाई दी है।

    LIVE : कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस ने 8 तो भाजपा ने 4 सीट पर दर्ज की जीत

     

    राघव चड्ढा की खुशी इसलिए भी दोगुनी हो गई है क्योंकि जालंधर में उनके नानके यानी नानी का घर है। राघव ने बधाई देते हुए ट्वीट किया, मेरे नानके जालंधर ने इस दिन को मेरे लिए और भी खास और यादगार बना दिया है।

    उधर, सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की सगाई आज दिल्ली के कपूरथला हाउस में होने जा रही है। रिंग सेरेमनी के लिए परिणीति की बहन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी दिल्ली पहुंच चुकी हैं। परिवार और क्लोज फ्रेंड्स मिलाकर करीब 150 लोगों को न्योता दिया गया है। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हैं साथ ही बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज भी पार्टी में पहुंच सकते हैं।
    कांगड़ा: ब्यास नदी में डूबने से युवक की गई जान, आया था बुआ के घर 

     

    जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम की शुरुआत शाम करीब 5 बजे से होगी। सबसे पहले सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा। इसके बाद अरदास और फिर सगाई होगी। डिनर का कार्यक्रम भी रखा गया है। परिवार और क्लोज फ्रेंड्स मिलाकर करीब 150 लोगों को न्योता दिया गया है। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हैं।




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather