रेखा चंदेल/झंडूता। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन और अस्मिता लीग खेलो इंडिया खेलो के तहत आयोजित राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया।
इस मौके पर झंडूता के कांग्रेस नेता विवेक कुमार, जिला परिषद सदस्य प्रोमिला वसु और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 जिलों की 200 महिलाएं भाग ले रही हैं, जिनका पंजीकरण पहले ही हो चुका है। यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर की योगासन प्रतियोगिता का हिस्सा है, जिसे इस बार हिमाचल प्रदेश में पहली बार करवाया जा रहा है।
इस मौके पर झंडूता के कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने कहा कि आज समाज में सबसे बड़ी कुरीती नशा है।आज नशे के कारण बड़े बड़े खुशहाल परिवार बर्बादी की कगार पर है।
ये उस बच्चे की कमी नहीं है। बल्कि जो यह नशा माफिया है वह ऐसे परिवार को निशाना बनाते हैं जो साधन सम्पन्न होते हैं। ये नशा माफिया एक बार युवाओं को इसका सेवन करवाते हैं और आदि बनाते हैं इसलिए हमें इन युवाओं को इसके लिए जागरूक करना है।