शिमला। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की 3 बजे की नाउकास्ट के अनुसार शाम 6 बजे तक शिमला शहर और आस-पास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो बार तेज बारिश होने की बहुत संभावना है।
सिरमौर, शिमला, मंडी, बिलासपुर, सोलन और कुल्लू जिलों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही एक-दो बार भारी बारिश होने की बहुत संभावना है। चंबा, कांगड़ा और किन्नौर ज़िलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। राज्य के बाकी ज़िलों में कुछ अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
वहीं, 12 अगस्त तक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 10, 11 और 12 अगस्त को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अलग अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। 7, 8 और 9 अगस्त को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। साथ ही अलग अलग जगहों पर भारी बारिश होने का अनुमान है।
7 अगस्त को बिलासपुर और कांगड़ा जिलों में एक दो जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी है। 8 व 9 अगस्त को कांगड़ा और सिरमौर और 10 अगस्त को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और एक दो जगहों पर भारी बारिश हुई है।