सतपाल भारती/राजगढ़। सिरमौर जिला में राजगढ़ उपमंडल के तहत पझौता क्षेत्र के धनच-चुखड़िया गांव में एक दुखद हादसा हुआ जिसमें एक युवक की मौत हो गई। युवक का पांव फिसला और वह रोड से नीचे जा गिरा।
युवक की पहचान 30 वर्षीय ओम प्रकाश दसटा पुत्र जीत सिंह डोबका के रूप में हुई है। ओपी दसटा पच्छाद युवा कांग्रेस के महासचिव भी थे। उनकी मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार रात हुआ है। ओम प्रकाश के भाई दिनेश कुमार ने बताया कि मेरा छोटा भाई ओम प्रकाश कुछ काम से यहीं गांव में गया था। जब वह रात करीब 8:30 बजे घर लौट रहा था तो अंधेरे की वजह से उसका पांव फिसल गया और रास्ते से लगभग 10 मीटर नीचे सिर के बल गिर गया।
उसे तुरन्त स्थानीय युवकों की मदद से गाड़ी से आईजीएमसी शिमला ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। नायब तहसीलदार ने प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को 25000 रुपए की फौरी राहत दी है।
https://youtube.com/shorts/JO9i5ewJDuw