ऋषि महाजन/नूरपुर। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक व्यक्ति के की गाड़ी से 8 पेटियां अवैध देसी शराब बरामद की हैं।
03 जनवरी 2026 को नशा माफिया के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाते हुए पुलिस थाना नूरपुर के अधीन मुकाम चौगान नजद IPH आफिस नूरपुर में नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने अमित कुमार पुत्र मोहन लाल सुनेरा डा. कोपडा तह. नूरपुर जिला कांगड़ा हिप्र से गाड़ी नंबर HP33B-5089 से 08 पेटियां (कुल 96 बोतलें) देसी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार करके उसके विरुद्ध अभियोग अधीन धारा 39(1)A HP Excise Act पुलिस थाना नूरपुर में पंजीकृत किया गया है। उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है।