Breaking News

  • नूरपुर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन : पुलिस चौकी के अंदर 20 हजार की रिश्वत लेते चौकी प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्तार
  • मंडी : जोगिंदरनगर के पास गहरी खाई में गिरी कार, चार नाबालिग सहित छह युवकों की गई जान
  • HPU में बायोसाइंसेज विभाग में रिसर्च असिस्टेंट के पद पर भर्ती, इंटरव्यू 20 नवंबर को
  • हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग भर्ती : JOA IT, क्लर्क व अन्य पदों के लिए अब इस तारीख तक करें आवेदन
  • नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर मंडी पुलिस का बड़ा प्रहार : करीब 58 लाख की संपत्ति की फ्रीज
  • HPBOSE : तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी-9 दिसंबर से शुरू
  • 10वीं पास और फेल युवाओं के लिए सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी : बंगाणा और अंब में इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका : मंडी में फ्लोर स्टाफ की भर्ती, 19 नवंबर से इंटरव्यू
  • किचन हैल्पर और स्टीवर्ड के 400 पदों पर बंपर भर्ती, 18 नवंबर को सुजानपुर में इंटरव्यू
  • हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस 120 फीट गहरी खाई में गिरी, चालक-परिचालक समेत 8 लोगों की गई जान

मंडी : जोगिंदरनगर के पास गहरी खाई में गिरी कार, चार नाबालिग सहित छह युवकों की गई जान

ewn24 news choice of himachal 18 Nov,2026 7:25 pm


    मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में बुधवार को बड़ा दुखद सड़क हादसा हुआ है। जोगिन्द्रनगर उपमंडल के लडभड़ोल में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चार नाबालिग सहित छह युवकों की जान गई है।

    यह हादसा देर रात उस समय हुआ जब सभी युवक पड़ोस में आयोजित एक जन्मदिन समारोह से घर लौट रहे थे। सुबह तक घर नहीं पहुंचने पर चिंतित परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। उन्होंने स्थानीय पुलिस की भी मदद ली।

    इसी बीच, सुबह के समय एक बाइक सवार युवक ने खाई में गिरी दुर्घटनाग्रस्त कार को देखा तो उसने तुरंत स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। 

    सूचना मिलते ही स्थानीय नायब तहसीलदार, एसडीआरएफ की टीम और पुलिस थाना प्रभारी रणजीत कपूर दलबल सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पूरे क्षेत्र में इस हृदयविदारक घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है।




    मृतकों की पहचान आयुष राय (21) पुत्र निवासी सिमस, अनुज कुमार (18) निवासी सिमस, यश राय (14) निवासी सिमस, पंकज कुमार (17) निवासी गवाला, अर्णव ठाकुर (15) निवासी गवाला और आदित्य कुमार (17) निवासी दरोब के रूप में हुई है।

    तहसीलदार डॉ. मुकुल अनिल शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने सभी मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की है। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने जानकारी दी कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है। 

    मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 


    हिमाचल में JOBS, EXAMS या Result से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather