शिमला। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार 27 जुलाई रात 9 बजे से 28 जुलाई सुबह 9 बजे तक अगले 12 घंटों में शिमला, सोलन, कुल्लू, ऊना, चंबा, बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर, मंडी और कांगड़ा जिलों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो बार भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में कुछ अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है।
अपडेट के अनुसार 28 जुलाई को बिलासपुर, सिरमौर जिलों में एक जो जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। मंडी, शिमला, सोलन में भारी बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट है। 29 जुलाई को सिरमौर जिला में ऑरेंज तो कांगड़ा, शिमला जिलों में येलो अलर्ट है।
30 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में एक दो जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू और सोलन में येलो अलर्ट है।
31 जुलाई को ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा और शिमला में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। हमीरपुर, कुल्लू, मंडी , सोलन और सिरमौर में येलो अलर्ट जारी है। पिछले 24 घंटे में हिमाचल में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और अलग अलग जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई है।