Breaking News

  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात
  • शिमला : इलाज के लिए पहुंची छात्रा से डॉक्टर ने की घिनौनी हरकत, पुलिस जांच में जुटी
  • नेपाल लौट रहे व्यक्ति से सोलन में 85 हजार की लूट, मोहन पार्क के पास चार लोगों ने की मारपीट
  • देहरा के बाड़ी खास पंचायत में महिला किसान दिवस का आयोजन, योगदान को सराहा
  • शारदीय नवरात्र : छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, बीज मंत्र व आरती
  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूती को लेकर बड़ा फैसला, एक प्लान तैयार

ewn24 news choice of himachal 27 Jul,2026 6:46 pm


    ऋषि महाजन/नूरपुर। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि कांग्रेस का संगठन अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और पिछले एक वर्ष में बेहतर कार्य हुआ है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही कांग्रेस संगठनात्मक रूप से भाजपा से आगे निकल जाएगी।

    उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी को हर बूथ और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही हाल ही में जिला परिषद, ब्लॉक समिति और पंचायत चुनावों में विजयी युवा कांग्रेस प्रतिनिधियों को प्रदेश, जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में शामिल करने की भी योजना है, ताकि संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

    कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने नूरपुर में पूर्व विधायक अजय महाजन की अध्यक्षता में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में भाग लिया।

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि कांग्रेस युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके भविष्य से जुड़े हर मुद्दे पर संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं का मुद्दा किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि देश के भविष्य का विषय है। उन्होंने दिल्ली में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज और देशभर में सामने आए पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

    उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठा रहे युवाओं पर लाठीचार्ज किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र में अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है और सरकार को युवाओं की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

    पेपर लीक के मुद्दे पर विनय कुमार ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में करीब 150 पेपर लीक हुए हैं, जिससे लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने कहा कि आज देश का युवा रोजगार और अपने भविष्य को लेकर चिंतित है तथा लगातार हो रहे पेपर लीक से मेहनती अभ्यर्थियों का भरोसा टूट रहा है।

    बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर संगठन की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। हाल ही में नियुक्त ब्लॉक कांग्रेस नूरपुर के अध्यक्ष संदेश डढवाल के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने, नई कार्यकारिणी के गठन, बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।




    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 



    हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट-3 दिन कहां हो सकती भारी से बहुत भारी बारिश-जानें



    हिमाचल पुलिस कांस्टेबल पुरुष भर्ती, OMR शीट में कोई भी गोला नहीं किया काला तो लगेगी पेनल्टी 



    महिंद्रा एंड महिंद्रा स्वराज मोहाली भरेगी 200 पद, मंडी के सरकाघाट में होंगे इंटरव्यू 



     


    हिमाचल में जेबीटी शिक्षकों को टीजीटी के पदों पर दी जाएगी पदोन्नति, सीएम सुक्खू का ऐलान 




    हिमाचल पुलिस महिला कांस्टेबल भर्ती, भरे जाएंगे 243 पद, विस्तृत विज्ञापन जारी 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather