चंडीगढ़। विदेश में बेहतर करियर बनाने की चाह रखने वाले युवक और युवतियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। दुबई की मशहूर ज्वैलरी कंपनी 'कान्ज ज्वेल्स' (Kanz Jewels) युवाओं के लिए विदेश में शानदार नौकरी पाने का एक बेहतरीन मौका लेकर आई है।
कंपनी की ओर से रिटेल प्रोफेशनल्स के पदों पर भर्ती के लिए चंडीगढ़ में आगामी 21 सितंबर 2026, सोमवार को डायरेक्ट यानी फेस-टू-फेस क्लाइंट इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।
भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से स्वीकृत (Approved by MEA) हिमालयन इंटरनेशनल (Himalayan International) एजेंसी इन भर्तियों का संचालन कर रही है।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ग्राहक सेवा प्रतिनिधि यानी कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव के पदों पर पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें 1700 से 2400 दिरहम (लगभग 44,400 रुपये से 62,700 रुपये) वेतन के साथ-साथ आकर्षक इंसेंटिव, मुफ्त भोजन और ओवरटाइम की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा केवल महिलाओं के लिए कैशियर का पद भी उपलब्ध है, जिसके लिए 1500 दिरहम (लगभग 39,200 रुपये) वेतन के साथ मुफ्त भोजन और ओवरटाइम का लाभ दिया जाएगा।
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच और शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही, उम्मीदवारों के पास रिटेल सेल्स का अनुभव होने के साथ-साथ अंग्रेजी और हिंदी भाषा पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए।
चयनित होने वाले उम्मीदवारों को कंपनी की तरफ से वर्क वीजा प्रदान किया जाएगा और उन्हें मुफ्त भोजन, आवास, परिवहन तथा मेडिकल फैसिलिटी जैसी सभी प्रमुख सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। दुबई के ज्वेलरी रिटेल सेक्टर में अपना करियर चमकाने के इच्छुक योग्य उम्मीदवार इस बड़े अवसर का पूरा लाभ उठा सकते हैं।
इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल पासपोर्ट और उसकी प्रति, अपडेटेड सीवी, शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र तथा सफेद बैकग्राउंड वाली 4 फोटो साथ लानी अनिवार्य होंगी।
'हिमालयन इंटरनेशनल' के कार्यालय नंबर 2699, तीसरी मंजिल, न्यू बस स्टैंड के नजदीक, कांगड़ा (जिला कांगड़ा) में पहुंचकर भी इन पदों को लेकर पूछताछ कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 98055 27400, 98059 27400 या 98059 26400 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा himalayaninternationaljobs@gmail.com पर ईमेल भेज सकते हैं।