शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जूनियर ऑडिटर के पदों का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें 36 अभ्यर्थियों के नाम की सिफारिश नियुक्ति के लिए की है। बता दें कि जूनियर ऑडिटर के 37 पदों पर 10 फरवरी 2024 को भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी।
स्क्रीनिंग टेस्ट 29 सितंबर 2024 को आयोजित किया था। रिजल्ट 21 फरवरी 2025 को घोषित किया गया। इसमें 83 अभ्यर्थी आगामी प्रक्रिया के लिए चुने गए थे। दस्तावेज मूल्यांकन 14 फरवरी, 2025 से 15 फरवरी 2025 तक आयोजित किया गया था। इसके बाद बुधवार को रिजल्ट घोषित कर दिया गया। रिजल्ट निकाले जाने की पुष्टि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सचिव निवेदिता नेगी ने की है।