शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) के 373 पदों पर भर्ती शुरू प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए 14 जुलाई, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने इन पदों के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है।
विज्ञापन के अनुसार SET-2026 पास करने वाले अभ्यर्थी भी इन पदों पर आवेदन करने के योग्य होंगे। अगर SET-2026 का रिजल्ट इस विज्ञापन की आखिरी तारीख के बाद आता है, तो ऐसे उम्मीदवारों के लिए विज्ञापन की विंडो फिर से खोली जाएगी।
जारी नोटिस के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर म्यूजिक -V के 4, डांस के 2, केमिस्ट्री के 34, फिजिक्स के 25, तबला के दो और जियोलॉजी के 6 पद हैं। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर बॉटनी के 20, जूलॉजी के 20, म्यूजिक I के 4, फिजिकल एजुकेशन के 23, साइकोलॉजी के 13, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के 14, संस्कृत के 6, इकोनॉमिक्स के 10, हिंदी के 34 पद हैं।
असिस्टेंट प्रोफेसर हिस्ट्री के 19, Sociology के 17, Philosophy के 5, ज्योग्राफी के 20, राजनीति शास्त्र के 16, मैथ के 25, अंग्रेजी के 39 और कॉमर्स के 15 पदों पर भर्ती होगी। अधिक जानकारी के लिए हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर विस्तृत विज्ञापन देखें।