हरिपुर। देहरा विधानसभा क्षेत्र की हरिपुर तहसील के तहत पड़ी दी बंगोली कृषि सेवा सहकारी समिति बंगोली के चुनाव संपन्न हुए। चुनावी प्रक्रिया अध्यक्ष किकर सिंह की अध्यक्षता में बंगोली कृषि सोसाइटी में सम्पन्न हुई।
इसमें नई कार्यकारणी का आपसी सहमति से चुनाव किया गया। रणजीत सिंह को प्रधान, सूरज प्रकाश को उपप्रधान, नेक राम कोषाध्यक्ष, दीपक कुमार, रशपाल सिंह, सोम राज और सुरजीत कुमार सदस्य नियुक्त किया गया।