हरिपुर। देहरा विधानसभा क्षेत्र की हरिपुर तहसील के तहत पड़ते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में होनहार छात्रों को नवाजा गया। मौका स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का था। नौसेना के लेफ्टिनेंट (सेवानिवृत्त) किशोरी लाल धीमान मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे।
स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत शाल व स्मृति चिन्ह के साथ किया। स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम को शुरू किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के द्वारा प्रस्तुत किए गए। वंदे मातरम, स्वागतम गीत, सरस्वती वंदना के साथ नाटी, पंजाबी डांस, सोलो सोंग, गिद्दे, हरियाणवी व राजस्थानी डांस की प्रस्तुतियां भी प्रमुख रहीं।
इसके उपरांत स्कूल की प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट का उल्लेख किया। इस दौरान उन्होंने वर्ष भर की विभिन्न गतिविधियों को सभी लोगों के समक्ष रखा। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्या शीला देवी, सेवानिवृत अध्यापक ऊषा चौधरी, मुकेश कुमार व अन्य गणमान्य व्यक्ति व स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।
कार्यक्रम के दौरान पियूष कौंडल, कनिका, समीक्षा, रजत, रजनीश सिंह, हर्षित, शानवी, शिवांशी, क्यारा, तन्वी, माही, कमलजीत, अनुभव, हरमन कौर, प्रिया, आदित्य, तन्वी चौधरी, मानसी आदि को सम्मानित किया गया।